फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan issues citizenship certificate to woman held in Indian jail

पाकिस्तान का फैसला: बेंगलुरु के डिटेंशन सेंटर में बंद महिला को जारी किया नागरिकता प्रमाणपत्र, कतर से प्रेमी संग पहुंची थी भारत 

Fri, 18 Feb 2022 11:00 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Fri, 18 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

कतर की रहने वाली सुमैरा ने एक भारतीय लड़के से शादी की जो उसे बिना वीजा के भारत ले गया। बाद में सुमैरा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Pakistan issues citizenship certificate to woman held in Indian jail
जेल में बंद महिला को जारी किया पाकिस्तानी नागरिकता प्रमाणपत्र - फोटो : Pixabay

विस्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत की जेल में बंद एक महिला को अपनी चार साल की बेटी के साथ देश लौटने का मार्ग साफ करते हुए नागरिकता प्रमाणपत्र जारी किया है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने गुरुवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने सुमैरा के लिए नागरिकता प्रमाणपत्र जारी किया है, जो बेंगलुरू के एक डिटेंशन सेंटर में है।

विज्ञापन


कतर से प्रेमी संग पहुंची थी भारत 
उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया है और नई दिल्ली में पाकिस्तान का उच्चायोग उन्हें एक यात्रा दस्तावेज जारी करेगा, जिससे महिला को अपनी बेटी के साथ पाकिस्तान लौटने की अनुमति मिल जाएगी। उनका मामला सोमवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने सीनेट में उठाया था।
विज्ञापन


बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कतर की रहने वाली सुमैरा ने एक भारतीय लड़के से शादी की जो उसे बिना वीजा के भारत ले गया। बाद में सुमैरा को गिरफ्तार कर लिया गया और तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। दो महीने बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हिरासत में रहने के दौरान उसका पति उसे छोड़कर चला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल से छूटने के बाद सुमैरा अपनी बेटी के साथ बेंगलुरु के एक डिटेंशन सेंटर में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, बेंगलुरू के जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भारत सरकार या पाकिस्तान के अधिकारियों से सुमैरा को पाकिस्तानी नागरिकता जारी करने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed