{"_id":"6906ceda5a40a89eab059ba3","slug":"pakistan-issue-naval-warning-as-india-begins-tri-services-exercise-near-sir-creek-earlier-imposed-2-day-notam-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के सैन्य अभ्यास से डरा पाकिस्तान: इस्लामाबाद ने जारी किया नौसैनिक अलर्ट; पहले जारी किया था दो दिन का नोटम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के सैन्य अभ्यास से डरा पाकिस्तान: इस्लामाबाद ने जारी किया नौसैनिक अलर्ट; पहले जारी किया था दो दिन का नोटम
Sun, 02 Nov 2025 08:54 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:54 AM IST
सार
भारत के सर क्रीक इलाके में शुरू हुए त्रि-सेवा (थल, जल, वायु) सैन्य अभ्यास के बीच पाकिस्तान ने नौसैनिक चेतावनी जारी की है। इससे पहले इस्लामाबाद ने 28-29 अक्तूबर के बीच हवाई मार्गों को भी सीमित किया था।
विज्ञापन
संयुक्त सैन्य अभ्यास (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत द्वारा सर क्रीक क्षेत्र में शुरू किए गए तीनों सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच पाकिस्तान ने नौसैनिक चेतावनी जारी की है। इस कदम से दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। त्रिशूल अभ्यास शुरू होते ही पाकिस्तान में खलबली मच गई है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान का यह कदम भारत के थल, जल और वायु सेना के संयुक्त अभ्यास के तुरंत बाद आया है।
विज्ञापन
इस्लामाबाद ने जारी किया नौसैनिक अलर्ट
पाकिस्तान नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब भारत की सेनाएं सर क्रीक के पास युद्धाभ्यास कर रही हैं, जो भारत और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Rob Jetten: नीदरलैंड्स को मिलेगा सबसे युवा और पहला समलैंगिक प्रधानमंत्री, अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी होगी शादी
विज्ञापन
पहले जारी हुआ था हवाई चेतावनी नोटिस
इससे पहले पाकिस्तान ने नोटम जारी करते हुए 28 से 29 अक्तूबर तक अपने दक्षिणी और मध्य हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से सीमित कर दिया था। यह कदम उस समय उठाया गया जब भारत ने अपने त्रि-सेवा अभ्यास की तैयारियां तेज कर दी थीं।
बता दें कि, सर क्रीक कच्छ के रण और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित लगभग 96 किलोमीटर लंबा दलदली क्षेत्र है। यह इलाका दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा और ऊर्जा संसाधनों के अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद का केंद्र बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: तनाव के बाद आंशिक रूप से खुली तोरखम सीमा, अफगान शरणार्थियों की वतन वापसी संभव
‘सैन्य क्षमता और समन्वय की परीक्षा’
भारतीय रक्षा सूत्रों के अनुसार, सर क्रीक के पास चल रहा त्रि-सेवा युद्धाभ्यास भारत की सैन्य तैयारी, समुद्री निगरानी और आपसी तालमेल को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह अभ्यास भारत के पश्चिमी समुद्री मोर्चे पर रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगा।