फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan invites Taliban in Organization of Islamic Countries OIC Summit to be held on 19 December in Islamabad

OIC Summit: पाकिस्तान ने भेजा तालिबान को न्योता, अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने की कोशिश के तहत उठाया कदम

Tue, 14 Dec 2021 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Dec 2021 08:38 PM IST
सार

भीषण संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान को साधने के लिए पाकिस्तान ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान ने इसी महीने होने वाले इस्लामी देशों के संगठन के सम्मेलन में तालिबान को भी आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
Pakistan invites Taliban in Organization of Islamic Countries OIC Summit to be held on 19 December in Islamabad
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 19 दिसंबर को इस्लामी देशों के संगठन (ओआईसी) का सम्मलेन होना है। वहीं, पाकिस्तान ने इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए तालिबान को भी न्योता भेजा है। पाक ने यह कदम अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की कोशिश के तहत उठाया है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के रणनीतिक अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष वलीउल्लाह शाहीन ने कहा कि अफगान अर्थव्यवस्था, बैंकिंग व्यवस्था और दुनिया के साथ अफगानिस्तान के संबंधों को सामान्य करना आदि मुद्दे बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इस बैठक में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के राष्ट्रीय एकता आंदोलन के अध्यक्ष सैयद इशाक गिलानी का कहना है कि कई इस्लामी देशों के अफगानिस्तान के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। गिलानी ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि ये देश अपने संबंधों को सुधारेंगे और अफगानिस्तान की मान्यता को लेकर साथ मिलकर एक फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, रूस, विश्व बैंक समेत इन्हें भी बुलाया
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सम्मेलन के लिए ओआईसी के सदस्य देशों के साथ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, विश्व बैंक और मानवीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों को भी आमंत्रित किया गया है। तालिबान को बुलाने के इस फैसले पर अन्य इस्लामी देशों की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed