पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की मौत, 10 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में मंगलवार शाम को भारी बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों घायल हो गए। क्वेटा की मुख्य सड़क पर खड़ी पुलिस के मोबाइल वाहन के पास यह धमाका हुआ।
Pakistan: One injured in a blast in Quetta, Balochistan. More details awaited. pic.twitter.com/eZYCpb6x2H
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 15, 2019
विस्फोट में घायल हुए 10 लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था। धमाके के बाद मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक रिक्शा और पांच अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा।
इसके अलावा पास खड़ी चार अन्य वाहनों में भी आग लग गई, जिस पर पुलिस ने काबू पा लिया। इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।