फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan in cash crisis took a loan of $ 15 billion, people crying due to inflation

अर्थव्यवस्था बदहाल: पाकिस्तान ने लिया 15 अरब डॉलर का कर्ज, रूला रही महंगाई, गैस संकट का खतरा

Tue, 14 Dec 2021 09:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 14 Dec 2021 09:22 PM IST
सार

पिछले माह पाकिस्तान में पेट्रोल 150 रुपये लीटर पर पहुंच गया था। वहीं चीनी भी 150 रुपये किलो के आसपास है। दूध 130 रुपये लीटर तक बिक रहा है।

विज्ञापन
Pakistan in cash crisis took a loan of $ 15 billion, people crying due to inflation
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने वित्तीय वर्ष (2020-21) के दौरान 15.32 अरब डॉलर का नया विदेशी कर्ज लिया है। यह पिछले वर्ष लिए गए 10.45 अरब डॉलर के कर्ज से 47 फीसदी अधिक है। पाकिस्तान की बदहाल आर्थिक दशा को सामने लाने के लिए यह काफी है, वहीं महंगाई भी देशवासियों को रूला रही है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की इमरान सरकार ने सत्ता में अपने पहले तीन साल में कुल 34.17 अरब डॉलर के ऋण समझौते किए हैं। आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान ने 2018-19 में 8.41 अरब डॉलर के ऋण समझौते किए। इसके बाद वाले वित्तीय वर्ष में 10.45 अरब डॉलर (24 फीसदी अधिक) का कर्ज लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया में यह खबर देश के आर्थिक मामलों के मंत्रालय द्वारा विदेशी आर्थिक मदद 2020-21 पर जारी वार्षिक रिपोर्ट के हवाले से छपी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में चालू खाता घाटे पर दबाव घटाने, विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए उच्च प्रतिबद्धता जताई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई चरम पर पहुंची
कर्ज जाल में फंसे पाक की आर्थिक हालत बेहद खराब हो चली है। डॉन अखबार के मुताबिक, देश में लगातार विदेशी मुद्रा संकट के कारण महंगाई चरम पर है। यहां तक कि आटा, दाल, चीनी और खाद्य तेल के दाम आम लोगों की पहुंच से दूर हो चुके हैं। ऐसे में वैश्विक कर्ज भी ऊंची दरों पर मिल रहा है। जबकि विश्व बैंक और इस्लामी बैंकों से जो कर्ज मिला है वह उधार की रकम चुकाने में ही खर्च हो सकता है।

चीनी 150 रुपये के करीब, दूध 130 रुपये लीटर
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले माह पाकिस्तान में पेट्रोल 150 रुपये लीटर पर पहुंच गया था। वहीं चीनी भी 150 रुपये किलो के आसपास है। दूध 130 रुपये लीटर तक बिक रहा है।  बीते दिनों पंजाब प्रांत में आटे का संकट पैदा हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खाद्य विभाग के पास गेहूं समेत कई जिंस का स्टॉक खत्म हो गया है।


गैस संकट का खतरा मंडरा रहा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान पर अब गैस संकट का खतरा मंडरा रहा हैं देश के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने खुद देश में गैस संकट की चेतावनी दी है। चौधरी ने कहा कि आने वाले सालों में पास्किस्तान के पास कोई गैस नहीं होगी। पिछले दो सालों से देश में हर साल गैस में 9 फीसदी की कमी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed