{"_id":"640460d27a6bfdcf74094695","slug":"pakistan-imran-khan-top-controversies-toshakhana-case-arrest-warrent-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan Arrest: विवादों से इमरान खान का रहा है पुराना नाता, जानिए कब-कब आए निशाने पर?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Imran Khan Arrest: विवादों से इमरान खान का रहा है पुराना नाता, जानिए कब-कब आए निशाने पर?
Sun, 05 Mar 2023 03:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 Mar 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Pakistan- Imran Khan
- फोटो :
Agency (File Photo)
विस्तार
तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। दरअसल तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ वारंट जारी हो गया है और उन्हें गिरफ्तार के लिए इस्लामाबाद पुलिस उनके घर पहुंची है। मीडिया रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि इमरान खान अपने घर नहीं मिले हैं। वहीं इस्लामाबाद आईजी ने भी कहा है कि इमरान खान को आज ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने धमकी दी है कि सरकार पाकिस्तान को संकट में ना डाले। बड़ी संख्या में पीटीआई समर्थक इमरान खान के घर के बाहर जमा हैं। बता दें कि पहली बार नहीं है कि इमरान खान विवादों में हैं, इससे पहले भी उनका नाम कई विवादों से जुड़ चुका है। हम आपको उनके कुछ ऐसे ही बड़े विवादों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने दुनिया भर के मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी।ऑडियो हुआ था लीक
बीते साल दिसंबर में ही इमरान खान का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में इमरान खान कथित तौर पर किसी महिला से अश्लील बातें करते सुनाई दे रहे थे। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई थी। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस ऑडियो को पोस्ट किया था। इसे लेकर भी खूब विवाद हुआ था। पीटीआई ने इस ऑडियो को फर्जी करार दिया था।
'मोबाइल फोन से बढ़े यौन अपराध'
लाहौर के ग्रेटर इकबाल पार्क में साल 2021 में एक महिला टिकटॉकर के साथ लोगों की भीड़ ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले पर इमरान खान ने अपने बयान में कहा था कि मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल के चलते पाकिस्तान में यौन अपराध बढ़ रहे हैं। इमरान खान ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे और एक ही पाठ्यक्रम पूरे देश में लागू करने की बात कही थी। इमरान खान के इस बयान को लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। यौन अपराधों के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार बताने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इमरान खान को निशाने पर लिया था।
ये भी पढ़ें- Pakistan: क्या है तोशखाना मामला, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फंसे? जानें पूरी कहानी
महिलाओं के पहनावे पर की थी टिप्पणी
इमरान खान ने बढ़ रहे यौन अपराधों को लेकर कहा था कि अगर समाज में नग्नता बढ़ेगी तो इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला कम कपड़े पहने हुए है तो इसका पुरुषों पर असर पड़ेगा। इमरान खान के इस बयान को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी और मरयम औरंगजेब ने इसे बीमारू मानसिकता करार दिया था।
ओसामा को बताया था शहीद
इमरान खान उस वक्त भी विवादों में आए थे, जब उन्होंने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को शहीद बता दिया था। पाकिस्तान संसद को संबोधित करते हुए इमरान खान ओसामा बिन लादेन को शहीद कह गए थे। बाद में जब इस पर विवाद बढ़ा तो पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा था कि इमरान खान की जुबान फिसल गई थी।
पूर्व पत्नी रेहम खान के साथ रहे विवाद
इमरान खान ने पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से दूसरी शादी की थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी और एक साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद रेहम खान ने इमरान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रेहम खान के खुलासों को लेकर इमरान खान विवादों में आ गए थे।