फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan imran khan pti jail bharo protest section 144 impose in lahore shehbaz sharif news and updates

Pakistan: पाकिस्तान में राजनैतिक हालात खराब, इमरान खान ने शुरू किया जेल भरो आंदोलन

Wed, 22 Feb 2023 10:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Feb 2023 10:19 AM IST
सार

पीटीआई के जेल भरो आंदोलन को देखते हुए लाहौर में बुधवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। आंदोलन के पहले चरण के तहत पीटीआई के कुछ नेता जिनमें पंजाब के पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा, सांसद वलीद इकबाल आदि गिरफ्तारी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Pakistan imran khan pti jail bharo protest section 144 impose in lahore shehbaz sharif news and updates
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल भरो तहरीक आज से शुरू हो रही है। इसके तहत पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान 200 से ज्यादा इमरान समर्थकों को हिरासत में लिया जा सकता है। इससे पहले पीटीआई मुखिया इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से गिरफ्तारियां देने और भय का माहौल खत्म करने की अपील की थी। मानवाधिकार उल्लंघन, बढ़ती महंगाई और आईएमएफ से कर्ज की बातचीत के मुद्दे पर पीटीआई यह आंदोलन कर रही है। 

विज्ञापन


पीटीआई समर्थक बुधवार को देश के विभिन्न शहरों जैसे फैसलाबाद, कसूर और शेखुपुरा आदि जगहों पर रैलियां भी करेंगे। वहीं पीटीआई के जेल भरो आंदोलन को देखते हुए लाहौर में बुधवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। आंदोलन के पहले चरण के तहत पीटीआई के कुछ नेता जिनमें पंजाब के पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा, सांसद वलीद इकबाल आदि गिरफ्तारी दे सकते हैं। आंदोलन के तहत पीटीआई के सैंकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को लाहौर में द माल रोड से जेल रोड तक मार्च करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। खबर के अनुसार, अगर पाकिस्तानी सरकार पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं करती है तो पीटीआई कार्यकर्ता पंजाब विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन


लाहौर के बाद पेशावर, रावलपिंडी, मुल्तान, गुंजरावाला, सरगोधा,  साहीवाल में भी पीटीआई समर्थक जेल भरो आंदोलन करेंगे। इससे पहले इमरान खान ने शुक्रवार को 22 फरवरी से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करने का एलान किया था। इमरान ने सरकार पर पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में चुनावों में देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह प्रांतीय विधानसभाएं भंग कर दी गई हैं, अगर 90 दिन के अंदर चुनाव नहीं हुए तो 91 वें दिन कार्यवाहक सरकार अवैध होगी और वे संविधान के अनुच्छेद 6 का उल्लंघन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed