फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Imran Khan Government on the back foot in front of Islamic Party TLP, 860 workers released

आखिर झुके इमरान: कट्टरपंथी टीएलपी के आगे पाक सरकार ने मानी हार, जानें क्या हुई 'सीक्रेट डील'

Wed, 03 Nov 2021 11:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Nov 2021 11:04 AM IST
सार

पाकिस्तान तीन सप्ताह से हिंसा की आग में सुलग रहा है। इस हिंसा में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Imran Khan Government on the back foot in front of Islamic Party TLP, 860 workers released
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा के बाद इमरान सरकार ने अपने हथियार डाल दिए हैं। जानकारी के मुताबिक इमरान खान की पार्टी वाली सरकार कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान(टीएलपी) सामने झुक गई है और दोनों के बीच हिंसा रोकने के लिए एक 'सीक्रेट डील' भी हुई है। इस डील के तहत पाकिस्तान सरकार ने टीएलपी के 860 कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है, बदले में टीएलपी से मांग की गई है कि वह पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन को भी रोक देगा। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि टीएलपी के 860 कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया है, इन्हें बीते दिनों हुई हिंसा के बाद हिरासत में लिया गया था। किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पिछले दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का कार्टून क्लास में दिखाए जाने को अभिव्यक्ति की आजादी बताया था। यहीं से बवाल शुरू हुआ। इस्लामिक पार्टी टीएलपी ने इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांग की कि पाकिस्तान से फ्रांस के राजदूत को निष्कासित किया जाए। इस मांग के समर्थन में अप्रैल में पाकिस्तान में उग्र प्रदर्शन हुआ और हिंसा भड़क गई। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने टीएलपी प्रमुख साद रिजवी के साथ कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन


साद रिजवी की रिहाई के लिए फिर भड़की हिंसा 
टीएलपी प्रमुख साद रिजवी को हिरासत में लिए जाने के बाद टीएलपी समर्थकों ने पाकिस्तान में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीते दिन दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 10 पुलिसकर्मी तो 11 टीएलपी समर्थक शामिल हैं। बीते दिनों इमरान सरकार ने 350 कार्यकर्ताओं को रिहा किया था। अब 860 और समर्थकों को रिहा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन खत्म होने की संभावना नहीं
भले ही इमरान सरकार ने 860 टीएलपी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया हो, लेकिन पाकिस्तान में फिलहाल प्रदर्शन खत्म होने की संभावना नहीं है। दरअसल, टीएलपी की मांग है कि उसके सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। इसको लेकर रविवार को पाकिस्तान सरकार और टीएलपी के बीच वार्ता भी हुई थी। इसके बाद टीएलपी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे मौलवी मुनीबुर रहमान ने कहा था कि टीएलपी कार्यकर्ता लाहौर से 150 किमी दूर वजीराबाद में धरना देंगे, लेकिन यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक एक-एक कार्यकर्ता को रिहा नहीं कर दिया जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed