फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Husband cut off man's nose and ears on suspicion of having affair with wife, victim's condition critical

पाकिस्तान: पति ने पत्नी से अफेयर के संदेह में शख्स के नाक-कान काटे, पीड़ित की हालत गंभीर

Fri, 23 Jul 2021 07:23 PM IST
प्रतिभा ज्योति पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 23 Jul 2021 07:23 PM IST
सार

पंजाब प्रांत में अपनी पत्नी के साथ कथित रूप से संबंध रखने के आरोप में एक शख्स ने मुहम्मद अकरम नामक व्यक्ति के नाक और कान चाकू से काट दिए। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Pakistan: Husband cut off man's nose and ears on suspicion of having affair with wife, victim's condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ प्रेम संबंध होने के आरोप में एक शख्स की नाक-कान काटने वाले आरोपी अब्दुल कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना लाहौर से 375 किलोमीटर दूर मुजफ्फरघर गांव में गुरुवार को हुई।  पुलिस के मुताबिक आरोपी अब्दुल कय्यूम को शक था कि उसके गांव के मुहम्मद अकरम का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है।
विज्ञापन


नाक-कान काटकर गंभीर हालत में छोड़ दिया था

पुलिस ने बताया गुरुवार को कय्यूम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।  उसने घर जाते समय अकरम को  रोका और एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने चाकू से उसकी नाक और कान काट कर उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया। अकरम को निश्तार अस्पताल मुल्तान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। यह एक तरह से ऑनर किलिंग का प्रयास है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में ऑनर किलिंग एक बड़ी समस्या

पाकिस्तान में इसी साल जनवरी में हुआ "ऑनर किलिंग" का एक मामला काफी सुर्खियों में रहा था। पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या कर दी थी। युवक की पहचान इमरान के रूप में हुई थी। पुलिस ने इसे "ऑनर किलिंग" का मामला बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में ऑनर किलिंग एक बड़ी समस्या है। हर साल ऑनर किलिंग के नाम पर 1,000 से अधिक महिलाओं और लगभग 600 से 800 पुरुषों की हत्या कर दी जाती है।  ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल अनुमानित 1,000 ऑनर किलिंग के मामले सामने आते हैं। आमतौर पर ऑनर किलिंग के मामलों में पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष एक ही परिवार के होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed