फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan HIV spreading in Children from dirty needles, contaminated blood, says research

पाकिस्तान में गंदी सूइयों, दूषित खून से फैल रहा बच्चों में एचआईवी, 604 की उम्र पांच साल से भी कम

Fri, 20 Dec 2019 03:20 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Dec 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Pakistan HIV spreading in Children from dirty needles, contaminated blood, says research
HIV

पाकिस्तानी डॉक्टरों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि हाल में दक्षिणी शहर में बच्चों में एचआईवी प्रकोप फैलने का कारण गंदी सूइयों, दूषित खून का इस्तेमाल करने जैसी खराब स्वास्थ्य सेवाएं हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार डॉक्टरों ने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया कि वह जागरुकता फैलाए कि कैसे मादक पदार्थ का सेवन करने वाले और यौनकर्मियों जैसे उच्च जोखिम वाले समूह से यह विषाणु आम आबादी में फैलता है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दक्षिणी सिंध प्रांत के राटोडेरो में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, जहां 591 बच्चों को इलाज की जरूरत है। डॉक्टरों ने कहा कि महामारी वाकई में बेहद चिंताजनक है। उन्होंने राटोडेरो में 31,239 लोगों के मेडिकल सूचना का अध्ययन किया जहां एचआईवी महामारी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के अनुसार समूह में 930 लोगों में एचआईवी की पुष्टि की गई जिनमें से 604 की उम्र पांच साल से भी कम है और 763 की उम्र 16 साल से कम है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय ‘लांसेट इन्फेक्शस डिजीज’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

बयान के अनुसार, दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने और प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी के चलते जुलाई के अंत तक अध्ययन पूरी होने तक तीन में से सिर्फ एक बच्चे का एंटीरेट्रोवाइरल उपचार शुरू हो पाया था।

अध्ययन में यह बताया गया कि जांच में 50 बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता की गंभीर कमी के संकेत दिखे। बहरहाल, इसमें यह नहीं बताया गया कि क्या वे पूर्ण रूप से एड्स से ग्रस्त हैं।

बयान के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि इन नतीजों को पुष्टि किए जाने की आवश्यकता है... कि अधिकतर बच्चों में संक्रमित हुआ यह रोग दूषित सूइयों और खून चढ़ाने के कारण हुआ है। इस महामारी पर इस तरह की यह पहली वैज्ञानिक रिपोर्ट है।


अध्ययन के लेखकों में शामिल कराची की आगा खान यूनिवर्सिटी की डॉ. फातिमा मीर ने कहा, ‘पाकिस्तान में पिछले दो दशक से अधिक समय से कई बार एचआईवी महामारी महसूस की गई है लेकिन इतने छोटे बच्चों के संक्रमित होने या इतने अधिक अस्पतालों को संलिप्त होने की घटना इससे पहले कभी नहीं देखी थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed