Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का कहर; 20 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Pakistan: ‘रेस्क्यू-1122’ के प्रवक्ता फारूक अहमद ने बताया कि पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से कुछ तो उफनती नदियों में भी बह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने कहर बरपा रखा है। इससे जुड़ी घटनाओं में सोमवार को महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, रविवार और सोमवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई और इसके 30 जून तक जारी रहने की संभावना है। यह स्थिति मानसून से पहले बनी है।
‘रेस्क्यू-1122’ के प्रवक्ता फारूक अहमद ने बताया कि पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से कुछ तो उफनती नदियों में भी बह गए।
घायलों का चल रहा इलाज
उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से नारोवाल, शेखपुरा और ननकाना साहिब शहरों में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
एक पुलिसकर्मी की भी मौत
अहमद ने बताया कि नारोवाल में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में लाहौर, शेखुपुरा, पसरूर, सियालकोट और कामोके में बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।