{"_id":"601600e2fff98059474549ac","slug":"pakistan-government-to-join-review-of-supreme-court-decision-in-american-journalist-daniel-pearl-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा से जुड़ेगी पाक सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा से जुड़ेगी पाक सरकार
Sun, 31 Jan 2021 06:29 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मामले में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा के लिए दाखिल रिव्यू पिटीशन से जुड़ने की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट ने सभी को हैरान करते हुए पर्ल की हत्या के आरोप से पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक व अलकायदा आतंकी अहमद उमर सईद और उसके तीन साथियों को रिहा कर दिया था। सिंध प्रशासन ने इस फैसले की समीक्षा के लिए रिव्यू पिटीशन दाखिल की है।
विज्ञापन
द वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार के दक्षिण एशिया ब्यूरो चीफ डेनियल पर्ल (38) का 2002 में पाकिस्तान में एक स्टोरी कवर करने के दौरान अपहरण कर लिया गया था और बाद में उनका सिर कलम करके हत्या कर दी गई थी। पर्ल पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई और ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अलकायदा के बीच के संबंधों पर स्टोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले पर्ल की हत्या के आरोप से सईद व उसके तीन साथियों फहद नसीम, शेख आदिल और सलमान साकिब को बरी कर दिया था। बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
इसके खिलाफ शुक्रवार को सिंध सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी। शनिवार को पाकिस्तान के अटार्नी जनरल के प्रवक्ता ने इस रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई के दौरान संघीय सरकार को भी एक पक्ष के तौर पर सुने जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की जानकारी सभी को दी।