फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government to deploy army to maintain law and order during SCO summit

SCO Summit: एससीओ सम्मेलन के दौरान सेना तैनात करेगा पाकिस्तान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लिया फैसला

Fri, 04 Oct 2024 11:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 11:40 PM IST
सार

आंतरिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सेना तैनात करने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत लिया गया है, जो सरकार को सिविल प्रशासन की मदद के लिए सेना की तैनाती की अनुमति देता है। 

विज्ञापन
Pakistan government to deploy army to maintain law and order during SCO summit
एससीओ की बैठक (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना की तैनाती करने का फैसला किया है। यह सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 

विज्ञापन


आंतरिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सेना तैनात करने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत लिया गया है, जो सरकार को सिविल प्रशासन की मदद के लिए सेना की तैनाती की अनुमति देता है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सेना 5 से 17 अक्टूबर तक इस्लामाबाद में तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर आयोजित एक बैठक के दौरान, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान आर्मी, रेंजर्स, फ्रंटियर कोर्प्स (एफसी), और पंजाब पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा कि सेना महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और इस्लामाबाद के रेड जोन की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। पहले से ही रेंजर्स की तैनाती के अलावा, सेना की तैनाती से सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और मजबूत होगी।




इस सम्मेलन में एससीओ के आठ सदस्य देशों के प्रमुख और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। 

भारत ने भी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 15 और 16 अक्तूबर को इस्लामाबाद में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में हमारे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे' लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि जयशंकर किसी पाकिस्तानी नेता से मिलेंगे या नहीं। यह लगभग एक दशक में भारतीय विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा होगी।

एससीओ का गठन 2001 में हुआ था, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed