फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government and opposition consent over tenure extension bill of Army Chief General Bajwa

पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा का कार्यकाल बढ़ना तय, बिल को लेकर सरकार और विपक्ष में बनी सहमति

Fri, 03 Jan 2020 07:40 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Jan 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government and opposition consent over tenure extension bill of Army Chief General Bajwa
पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा - फोटो : फाइल फोटो

पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल विस्तार को लेकर चल रही उठापटक अब खत्म हो गई है। इमरान सरकार द्वारा कार्यकाल विस्तार को लेकर लाए गए विधेयक पर विपक्ष ने सहमति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी सामने आयी है।

विज्ञापन



रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल के निर्धारण और विस्तार के लिए सेना अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर सहमति बन गई है। पीएम इमरान खान ने 19 अगस्त को एक अधिसूचना के जरिये 59 वर्षीय जनरल बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाया था। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने विस्तार देने की प्रक्रिया में अनियमितता का हवाला देते हुये नवंबर में सरकार के आदेश को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


एक जनवरी को प्रधानमंत्री खान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक में सेना अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके करीब चार हफ्ते पहले सरकार ने उच्च्तम न्यायालय को छह महीने के भीतर सेना प्रमुख के विस्तार और पुनर्नियुक्ति पर एक कानून पारित कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल बाजवा के कार्यकाल में तीन साल का विस्तार देने संबंधी विधेयक को संसद में पेश करने से एक दिन पहले गुरुवार को सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed