फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan gives green signal for the opening of Sharda Peeth Corridor

शारदापीठ कॉरिडोर को पाक की हरी झंडी, पीओके में पवित्र हिंदू धर्मस्थल के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

Mon, 25 Mar 2019 10:50 PM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Mon, 25 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistan gives green signal for the opening of Sharda Peeth Corridor
शारदा पीठ (फाइल फोटो)

करतारपुर के बाद पाकिस्तान सरकार ने शारदापीठ कॉरिडोर के लिए भी हरी झंडी दे दी है। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार पीओके स्थित प्राचीन हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक स्थल शारदापीठ की यात्रा के लिए सरकार ने सोमवार को कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके जरिये भारत के हिंदू तीर्थयात्री यहां आ सकेंगे। बता दें कि कश्मीरी पंडितों के संगठन पिछले कई वर्षों से शारदापीठ कॉरिडोर खोलने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने कॉरिडोर खोलने के लिए पाकिस्तान को एक प्रस्ताव भेजा था। सूत्रों ने कहा, करतारपुर के बाद हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी खबर है।
विज्ञापन




कुछ सरकारी अधिकारी क्षेत्र का दौरा करेंगे और बाद में प्रधानमंत्री को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और हिंदू सांसद रमेश कुमार ने कहा कि सरकार ने शारदा मंदिर खोलने का फैसला लिया है। परियोजना पर इसी साल से काम शुरू होगा, जिसके बाद पाकिस्तान के हिंदू भी वहां जा सकेंगे। मैं कुछ दिनों बाद वहां का दौरा करूंगा। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार साल पुराना है मंदिर का इतिहास

इस मंदिर का निर्माण अशोक के शासनकाल के दौरान 237 ईसा पूर्व किया गया था। करीब पांच हजार साल पुराना शारदापीठ मंदिर मां सरस्वती को समर्पित है। 6वीं से 12वीं शताब्दी के बीच शारदापीठ भारतीय उपमहाद्वीप के अग्रणी मंदिर विश्वविद्यालयों में से एक था। यह कश्मीरी पंडितों के लिए तीन प्रसिद्ध पवित्र स्थलों में से भी एक है। अन्य दो अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर और अमरनाथ मंदिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed