{"_id":"613e89efaa99881ed931450e","slug":"pakistan-four-suspects-arrested-for-sexually-abusing-minors-and-making-obscene-videos-at-a-wedding-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : नाबालिगों के साथ यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में चार संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : नाबालिगों के साथ यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में चार संदिग्ध गिरफ्तार
Mon, 13 Sep 2021 04:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुल्तान
एजेंसी, मुल्तान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 13 Sep 2021 04:44 AM IST
सार
पाकिस्तान पुलिस ने पूर्वी पंजाब प्रांत में एक शादी घर में नाबालिगों का यौन शोषण करने वाले गिरोह को साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि चारों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Sexual Assault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान पुलिस ने पूर्वी पंजाब प्रांत में एक शादी घर में नाबालिगों का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी उमर दराज ने बताया कि चारों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन और यूएसबी ड्राइव से 46 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, जिनसे कथित तौर पर यह संकेत मिलते हैं कि संदिग्धों ने आठ से 12 वर्ष के लड़कों के साथ कुकर्म किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का एक सदस्य शहर के मुख्य बस टर्मिनल में विक्रेता है। वह ऐसे बच्चों को लालच देता था, जो या तो घरों से भागे होते थे या फिर भीख मांगते थे। सुबूत बताते हैं कि इस अपराध में और भी लोग शामिल हैं।
विज्ञापन