फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan former Prime Minister Imran Khan supporter Senior Pakistani journalist shami ibrahim attacked in Islamabad

Pakistan: इमरान खान के करीबी को बीच सड़क पर पीटा, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया

Sun, 10 Jul 2022 02:27 AM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कुमार संभव Updated Sun, 10 Jul 2022 02:27 AM IST
सार

पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने हाल ही में इब्राहिम के खिलाफ जांच शुरू की थी। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरकार विरोधी वीडियो पोस्ट करने और बयानबाजी करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Pakistan former Prime Minister Imran Khan supporter Senior Pakistani journalist shami ibrahim attacked in Islamabad
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, इस्लामाबाद में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार को उनके ऑफिस के बाहर बीच सड़क पर पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। बता दें कि पाकिस्तान में मीडियाकर्मियों के उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक कई पत्रकारों के साथ मारपीट हो चुकी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित पत्रकार की पहचान शमी इब्राहिम के रूप में हुई। वह बोल टीवी में काम करते हैं। शनिवार (9 जुलाई) को वह इस्लामाबाद के मेलोडी इलाके में अपने ऑफिस के बाहर खड़े थे। उस दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और हरे रंग की रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली कार में बैठकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस तरह की कार राज्य सरकार के अधिकारी इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन

शमी इब्राहिम के खिलाफ चल रही है जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही, घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने हाल ही में इब्राहिम के खिलाफ जांच शुरू की थी। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरकार विरोधी वीडियो पोस्ट करने और बयानबाजी करने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पत्रकारों पर भी हुए हमले

बता दें कि इससे पहले जुलाई 2022 की शुरुआत में वरिष्ठ पत्रकार अयाज आमिर पर भी अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था। उस वक्त वह लाहौर में अपने घर लौट रहे थे। वहीं, जून में एक न्यूज वेबसाइट के चीफ एडिटर अहमद शाहीन के साथ मारपीट की गई थी। गौर करने वाली बात यह है कि शमी इब्राहिम को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान का करीबी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed