फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Former military officer claims- Bajwa-Faiz had relations with many actresses and used for honeytrap

Pakistan: पूर्व सैन्य अधिकारी का दावा- बाजवा-फैज के कई एक्ट्रेस से रिश्ते; भड़की हसीनाओं ने दी ये चेतावनी

Tue, 03 Jan 2023 08:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 03 Jan 2023 08:58 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने दावा किया है कि देश के शक्तिशाली पदों पर बैठे अधिकारियों और नेताओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने के लिए सेना के आला अधिकारी इन अभिनेत्रियों को उनके पास भेजते हैं और फिर उनका अश्लील वीडियो बना लेते हैं। जिसके बाद वे उन नेताओं और अधिकारियों को ब्लैकमेल करके अपना काम करवाते हैं।

विज्ञापन
Pakistan: Former military officer claims- Bajwa-Faiz had relations with many actresses and used for honeytrap
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और जनरल फैज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर जनरल आदिल राजा के दावों और खुलासों से पाकिस्तान में राजनीति जगत से लेकर वहां की फिल्म इंडस्ट्री तक में भूचाल आया हुआ है। दरअसल, पूर्व सैन्य अधिकारी और मशहूर यूट्यूबर आदिल राजा ने अपने लेटेस्ट वीडियो ब्लॉग में सनसनीखेज दावे करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना के आला अधिकारी तमाम राजनीतिक रसूख वाले लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाने के लिए देश की मशहूर मॉडल और अभिनेत्रियों का प्रयोग करते थे। इतना ही नहीं आदिल राजा ने यह दावा भी किया है कि पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और जनरल फैज के इन अभिनेत्रियों के साथ अंतरंग संबंध भी बनाते थे। वर्तमान में लंदन में रहने वाले सेना के पूर्व अधिकारी के इन दावों और चौंकाने वाले खुलासों से पाकिस्तान में भूचाल आया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, आदिल के दावों पर पाकिस्तानी अभिनेत्रियों की प्रतिक्रिया भी आई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आदिल राजा ने किए ये दावे 
वीडियो ब्लॉग में आदिल राजा ने एक के बाद एक कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी पाकिस्तान की मशहूर मॉडल और अभिनेत्रियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के शक्तिशाली पदों पर बैठे अधिकारियों और नेताओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने के लिए सेना के आला अधिकारी इन अभिनेत्रियों को उनके पास भेजते हैं और फिर उनका अश्लील वीडियो बना लेते हैं। जिसके बाद वे उन नेताओं और अधिकारियों को ब्लैकमेल करके अपना काम करवाते हैं। आदिल राजा ने अपने वीडियो ब्लॉग में इन मॉडल और अभिनेत्रियों का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनके नाम का पहले अंग्रेजी अक्षर बताए हैं। आदिल राजा ने कहा कि मैं उनका नाम तो नहीं लूंगा, लेकिन समझने वाले MH, MK और SA से समझ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 अभिनेत्रियों ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा के इन सनसनीखेज दावों और खुलासों के बाद पाकिस्तान के राजनीति और सिनेमा जगत में भूचाल आ गया है।सोशल मीडिया पर यूजर जमकर आदिल राजा का वीडियो शेयर कर रहे हैं। साथ ही अभिनेत्रियों का नाम लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, ट्रोलिंग के बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री कुब्रा खान, सजल अली और मेहविश हयात ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आदिल राजा को निशाने पर लेते हुए इन अभिनेत्रियों ने कहा है कि उनके आरोप बेबुनियाद हैं। कुब्रा खान ने आदिल को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने आरोपों के संबंध में सबूत पेश करें, नही तो उनके खिलाफ मानहानि की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेहविश हयात ने कहा कि किसी को भी उन्हें बदनाम करने की इजाजत नहीं है।
 

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा सेना के आला अधिकारियों और देश की टॉप अभिनेत्रियों और मॉडल को लेकर दावे और खुलासे तब किए गए हैं,जब हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दो डर्टी टॉक के ऑडियो लीक हुए थे। जिसके बाद देश में खलबली मच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed