{"_id":"616499348ebc3e9b9f5a86b3","slug":"pakistan-federal-minister-ali-amin-advised-the-people-says-to-avoid-inflation-add-less-sugar-in-tea-eat-less-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊटपटांग: पाकिस्तान के संघीय मंत्री की सलाह- महंगाई से बचने के लिए रोटियां कम खाएं, चाय में चीनी कम डालें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऊटपटांग: पाकिस्तान के संघीय मंत्री की सलाह- महंगाई से बचने के लिए रोटियां कम खाएं, चाय में चीनी कम डालें
Tue, 12 Oct 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:36 AM IST
सार
पाकिस्तान सरकार द्वारा लागू नई कर नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए संघीय मंत्री अली अमीन गंडापुर ने पाक कब्जे वाले कश्मीर में एक सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के लोगों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग चाय में चीनी कम डालें और रोटियां कम खाएं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मंत्री अली अमीन
- फोटो : Facebook
विस्तार
पाकिस्तान में रुपये की कीमत में उछाल और हाल ही में सरकार द्वारा लागू नई कर नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में पाकिस्तान के संघीय मंत्री अली अमीन गंडापुर ने पाकिस्तान के लोगों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे चाय में चीनी कम डालें और रोटियां कम खाएं। अली ने यह बयान पाक कब्जे वाले कश्मीर में एक सभा में बोलते हुए दिया।
विज्ञापन
पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के संघीय मंत्री ने पाकिस्तान में महंगाई पर होने वाली बहस पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया कि यदि मैं चाय में चीनी के सौ दाने डालता हूं और नौ दाने कम डाल दूं, तो क्या वह कम मीठी हो जाएगी? उन्होंने कहा, क्या हम अपने देश के लिए, अपनी आत्मनिर्भरता के लिए इतनी सी कुर्बानी भी नहीं दे सकते? अगर मैं रोटी के सौ निवाले खाता हूं तो उसमे क्या नौ निवाले कम नहीं कर सकता हूं?
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इस भाषण को शेयर कर लोग उनकी तीखी निंदा कर रहे हैं। हाल ही में, इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) के ही नेशनल असेंबली के सदस्य रियाज फतयाना ने भी ऐसी ही सलाह दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी किसी समय पाकिस्तान की जनता से कम रोटी खाने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने कहा था कमर कस लें, सिर्फ एक वक्त के खाने को तैयार हों
पाकिस्तान ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किया था तब पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि देश को अमेरिका और दुनिया के कई बड़े देशों की तरफ से आर्थिक पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने टीवी और रेडियों पर अपने संबोधन में कहा कि अपनी कमर कस लें और सिर्फ एक वक्त खाना खाने के लिए तैयार हो जाएं और इस परेशानी में मैं भी आपके साथ रहूंगा।