फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan extends visa of Indian woman who crossed border to marry her Facebook friend Latest News Update

Pakistan: पाकिस्तान ने प्यार के लिए बॉर्डर पार करने वाली अंजू का वीजा बढ़ाया; नसरुल्लाह ने किया यह दावा

Tue, 08 Aug 2023 07:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Aug 2023 07:20 PM IST
सार

नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू का वीजा पहले 2 महीने के लिए बढ़ाया गया था। अब उनकी शादी के बाद उसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अंजू का मूल एक महीने का वीजा 20 अगस्त को समाप्त होने वाला था।

विज्ञापन
Pakistan extends visa of Indian woman who crossed border to marry her Facebook friend Latest News Update
नसरुल्लाह और अंजू साथ में। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने 34 वर्षीय भारतीय महिला का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है। दो बच्चों की मां अंजू अपने फेसबुक मित्र से शादी करने के लिए भारत से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में गई थी। इस्लाम कबूल कर अंजू से फातिमा बन चुकी महिला के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। दोनों ने 25 जुलाई को शादी की थी। नसरुल्लाह का घर प्रांत के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने।

विज्ञापन


नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू का वीजा पहले 2 महीने के लिए बढ़ाया गया था। अब उनकी शादी के बाद उसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अंजू का मूल एक महीने का वीजा 20 अगस्त को समाप्त होने वाला था। नसरुल्लाह ने बताया कि आंतरिक मंत्रालय को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद मेरी बेगम का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सभी पाकिस्तानी संस्थान हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने एक रियल एस्टेट कंपनी ने दोनों को खैबर पख्तूनख्वा में जमीन का एक प्लॉट उपहार में दिया था। उन्हें एक चेक भी मुहैया कराया गया था। उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू वाघा-अटारी बॉर्डर से कानूनी दस्तावेज के साथ पाकिस्तान गई थी। उसे 30 दिन का वीजा दिया गया था, जो केवल ऊपरी दीर के लिए वैध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। उसकी कहानी चार बच्चों की 30 वर्षीय मां सीमा गुलाम हैदर से मिलती है, जो 22 साल के हिंदू व्यक्ति सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत आई है। दोनों की बातचीत 2019 में PUBG खेलने के दौरान शुरू हुई थी। हालांकि, सीमा हैदर नेपाल के रास्ते गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed