फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Embassy Serbia expressed grief over not getting salary on Twitter, wrote - Sorry Imran Khan, there was no option left

'आपने घबराना नहीं है': ट्विटर पर पाकिस्तान के दूतावास ने जताया वेतन न मिलने का दुख, लिखा- सॉरी इमरान, कोई विकल्प नहीं था

Tue, 07 Dec 2021 07:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Dec 2021 07:39 PM IST
सार

पाकिस्तान के सर्बिया दूतावास के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। शुक्रवार को दूतावास के कर्मचारियों ने ट्विटर पर अपना दुख साझा किया। 

विज्ञापन
Pakistan Embassy Serbia expressed grief over not getting salary on Twitter, wrote - Sorry Imran Khan, there was no option left
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के बुरे हाल हैं। आलम यह है कि पाकिस्तान की सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों तक को भी वेतन नहीं दे पा रही है। अभी तक तो सरकारी कर्मचारी दबी जुबान ही यह बात कर रहे थे, लेकिन अब उनका दर्द दुनिया के सामने आ गया है। दरअसल, पाकिस्तान के सर्बिया दूतावास के आधिकारिक ट्विटर पेज से ट्वीट कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना दर्द साझा किया है। 

विज्ञापन


सर्बिया दूतावास की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है- 

'महंगाई ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, ऐसे में आप इमरान खान से कब तक उम्मीद कर सकते हैं कि हम सरकारी कर्मचारी चुप रहेंगे और पिछले तीन महीने से बिना वेतन भुगतान के भी काम करते रहेंगे। हमरे बच्चों की स्कूल फीस नहीं जमा हो पा रही है। फीस का भुगतान न होने के कारण उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया है।'

विज्ञापन


इस ट्वीट के साथ एक और ट्वीट किया गया है जिसमें इमरान खान को टैग करते हुए लिखा गया है कि हमें माफ करना, हमारे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था। साथ ही इस ट्वीट में एक फोटो भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है- 'आपने घबराना नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने माना, देश में घोर आर्थिक संकट
पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सार्वजनिक मंच पर स्वीकार कर चुके हैं कि देश में घोर आर्थिक संकट चल रहा है। सरकार के पास कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए पैसा नहीं बचा है न ही कर्मचारियों को देने के लिए वेतन शेष है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्वीकार किया था कि राजस्व वसूली में कमी आ गई है और विदेशी कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। 

संबंधित मामले में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सर्बिया दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए हैं। 
 

अमेरिका में भी बिगड़े हालात, अगस्त से नहीं मिला वेतन

वहीं, अब अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दूतावास से भी ऐसी ही खबरें आई हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास में अनुबंध पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों को अगस्त से वेतन नहीं मिला है। इनमें से एक व्यक्ति ने नौकरी छोड़ भी दी है जो पिछले 10 साल से यहां काम कर रहा था। 

पाकिस्तान के दूतावासों में ऐसे कर्मचारियों को पाकिस्तान कम्युनिटी वेलफेयर (पीडब्ल्यूसी) फंड से वेतन दिया जाता है। पाकिस्तानी दूतावासों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह फंड पिछले साल ही खाली हो गया था। कोविड  दौरान इस फंड का इस्तेमाल वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा उपककरणों की खरीद में किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed