फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Elections 2024 Date Seats Participating Parties and Voter Count Nawaz Sharif Bilawal Bhutto-Zardari

Pakistan Election: पाकिस्तान में कितनी सीटों के लिए चुनाव, कौन से दल ले रहे भाग, मतदाता कितने, जानें सब कुछ

Tue, 06 Feb 2024 07:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 06 Feb 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 266 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। कुल 12.85 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। 
loader
Pakistan Elections 2024 Date Seats Participating Parties and Voter Count Nawaz Sharif Bilawal Bhutto-Zardari
पाकिस्तान चुनाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। इन चुनावों के जरिए पाकिस्तान की जनता आगामी पांच वर्षों के लिए अपने भविष्य को तय करेगी। देश में चुनाव तब हो रहे हैं जब लोग आसमान छूती महंगाई से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही यहां के लोग कई आर्थिक और राजनीतिक संकटों के बीच अपनी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। 


आइये जानते हैं पाकिस्तान चुनाव की अहम बातें...

पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू।
पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू। - फोटो : अमर उजाला।
पाकिस्तान में कितनी सीटों के लिए चुनाव होने हैं?
पाकिस्तान में द्विसदनीय संसदीय व्यवस्था है जिसमें नेशनल असेंबली के ज्यादातर सदस्यों को लोगों द्वारा चुना जाता है। नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं जिनमें से 266 सीटों के लिए लोग मतदान करते हैं। वहीं 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित होती हैं। पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 141 सीटें, सिंध में 75, खैबर पख्तूनख्वा में 55, बलूचिस्तान में 20 और इस्लामाबाद में तीन सीटें हैं। 

पाकिस्तान चुनाव आयोग।
पाकिस्तान चुनाव आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया
मतदाता कितने हैं?
पाकिस्तान में फिलहाल 12.85 करोड़ मतदाता हैं जो देश की कुल आबादी का आधे से अधिक हैं। इसमें 6.9 करोड़ पुरुष जबकि 5.9 करोड़ महिला मतदाता हैं। पंजीकृत मतदाताओं में भी, 44 फीसदी 35 वर्ष से कम आयु के हैं। 2018 के बाद से देश में 2.25 करोड़ मतदाता बढ़ गए हैं, जिसमें 1.25 करोड़ महिलाएं हैं। 2018 के हुए आम चुनावों में 52 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

पाकिस्तान चुनाव
पाकिस्तान चुनाव - फोटो : Social Media
कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में?
पाकिस्तान के चुनाव में 5,121 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 4,806 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।

पाकिस्तान चुनाव।
पाकिस्तान चुनाव। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के चुनाव में कौन-कौन से दल भाग ले रहे?
कुल 5,121 उम्मीदवार पंजीकृत 167 राजनीतिक दलों या स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में हैं। चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियां देखें तो पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) तो बिलावल भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) हैं। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिह्न को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है। इस वजह से पीटीआई के उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

कितने मतदान केंद्र पर होंगे चुनाव?
8 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए कुल 90,582 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में 'अत्यधिक संवेदनशील' मतदान केंद्र लगभग 17,500, संवेदनशील मतदान केंद्र 32,508 और सामान्य मतदान केंद्र लगभग 42,500 हैं। लोग मतपत्र के जरिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed