फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan election commission announced dates of punjab election

Pakistan: चुनाव आयोग ने पंजाब चुनावों की तारीखों का किया एलान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार को झटका

Wed, 05 Apr 2023 07:02 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 07:02 PM IST
सार

पंजाब चुनावों को स्थगित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित करते हुए तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सूचना जारी की। हालांकि, कोर्ट के फैसले से सरकार को झटका लगा है। सरकार ने सुरक्षा मुद्दों और आर्थिक संकट का हवाला देते हुए चुनाव में देरी करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
pakistan election commission announced dates of punjab election
पाकिस्तान चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पंजाब चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के एक दिन बाद ही चुनाव आयोग ने कहा कि पंजाब में 14 मई को मतदान किए जाएंगे। चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव की नई तारीख 14 मई तय की थी। कोर्ट ने आयोग के चुनावों की तारीखों को 10 अप्रैल से 8 अक्टूबर करने के फैसले को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन

यह है पूरा कार्यक्रम

बुधवार को चुनाव आयोग ने एलान किया कि पंजाब में 14 मई को मतदान होंगे। नामांकन पत्र के खिलाफ अपील दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव न्यायाधिकरण 17 अप्रैल तक अपीलों पर फैसला करेगा और उम्मीदवारों की नई सूची प्रकाशित करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल होगी और प्रत्याशियों को 20 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन

सरकार को झटका

पंजाब चुनावों को स्थगित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित करते हुए तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सूचना जारी की। हालांकि, कोर्ट के फैसले से सरकार को झटका लगा है। सरकार ने सुरक्षा मुद्दों और आर्थिक संकट का हवाला देते हुए चुनाव में देरी करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed