फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan earned USD 364 million from US companies for arms sales to Ukraine in war with Russia media report

रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान ने यूक्रेन को 3000 करोड़ के हथियार बेचे, रूस से सस्ता कच्चा तेल भी लेता रहा

Wed, 15 Nov 2023 05:04 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, इस्लामाबाद/लंदन
एजेंसी, इस्लामाबाद/लंदन Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 15 Nov 2023 05:04 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन को गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान ने बीते साल दो निजी अमेरिकी कंपनियों से हथियारों का सौदा किया था।  

विज्ञापन
Pakistan earned USD 364 million from US companies for arms sales to Ukraine in war with Russia media report
Pak Army - फोटो : Social Media

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को घातक हथियार बेच रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यूक्रेन को 36.4 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,000 करोड़ रुपये के हथियार बेचे हैं। साथ ही पाकिस्तान रूस से सस्ता कच्चा तेल और गेहूं लेता रहा और एहसान फरामोशी कर उसके दुश्मन को हथियार भी बेचता रहा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन को गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान ने बीते साल दो निजी अमेरिकी कंपनियों से हथियारों का सौदा किया था। रिपोर्ट में दावा है, ब्रिटिश सैन्य मालवाहक विमान ने युद्धग्रस्त देश को हथियार आपूर्ति के लिए रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी वायुसेना के बेस नूर खान से साइप्रस, अक्रोटिरी और रोमानिया के लिए पांच बार उड़ानें भरीं।
विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल प्रोक्योरमेंट डाटा सिस्टम से करार का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 155 मिमी गोले की खरीद के लिए पाकिस्तान ने 17 अक्तूबर, 2022 को अमेरिकी कंपनियों ग्लोबल मिलिटरी से 1,926 करोड़ रुपये और नॉर्थरोप ग्रुम्मन के साथ 1,088 करोड़ रुपये का करार किया था, जो पिछले महीने खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ये समझौते पीएम शहबाज शरीफ की सरकार के दौरान हुए थे। इसी गठबंधन ने बीते साल इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को हटाया था। इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन को हथियारों और गोला-बारूद की बिक्री से इन्कार किया। कहा, पाकिस्तान ने ‘सख्त तटस्थता’ की नीति अपनाई है।


बढ़ा हथियार निर्यात
रिपोर्ट में सबूतों के हवाले से बताया गया है कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश के हथियारों के निर्यात में 3,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पाकिस्तान ने 2021-22 में 107 करोड़ रुपये के हथियार निर्यात किए, जबकि 2022-23 में यह बढ़कर 3,447 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed