फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court remands Imran Khan attacker to JIT custody for 10 more days

Pakistan: इमरान खान पर हमला करने वाले को 10 दिन और जेआईटी हिरासत में भेजा, पाक कोर्ट ने सुनाया फैसला

Tue, 13 Dec 2022 04:43 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

पुलिस ने हमलावर मुहम्मद नवीद को आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) गुजरांवाला के सामने पेश किया। इसके बाद एटीसी ने हमलावर को पूछताछ के लिए 10 और दिनों के लिए जेआईटी की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
Pakistan court remands Imran Khan attacker to JIT custody for 10 more days
गोली लगने से घायल हुए थे इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में एक रैली के दौरान हमले का शिकार हुए इमरान खान के हमलावर को पाक की अदालत ने मंगलवार को 10 दिन और संयुक्त जांच दल (जेआईटी) की हिरासत में भेज दिया। जेआईटी इमरान पर हमले की जांच कर रही है, इसके तहत ही हमलावर से घटना की जानकारी के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

विज्ञापन


अदालत के एक अधिकारी ने बताय कि पुलिस ने हमलावर मुहम्मद नवीद को आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) गुजरांवाला के सामने पेश किया। इसके बाद एटीसी ने हमलावर को पूछताछ के लिए 10 और दिनों के लिए जेआईटी की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर पंजाब के वजीराबाद इलाके में तीन नवंबर को दाएं पैर में गोली मार दी थी। जब उनको गोली मारी गई तब वह शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ दबाव बनाने के लिए एक रैली का नेतृत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कि जेआईटी के एक सदस्य ने अदालत में जानकारी दी कि इमरान खान पर बंदूक से किए गए हमले की जांच चल रही है, अभी हमलावर का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराना है। आगे अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए इस हफ्ते लाहौर लाया जा सकता है। पुलिस ने हमलावर नावेद को तीन नवंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद पहली बार 17 नवंबर को एटीसी के सामने पेश किया।

वहीं इमरान खान ने अपने ऊपर हुए हमलो को  लेकर हत्या की साजिश रचने के लिए बार-बार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर को दोषी ठहराया। साथ ही पंजाब पुलिस ने इमरान खान पर हत्या के प्रयास के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी हालांकि उसमें किसी बड़े व्यक्ति का नाम नहीं था। 

इमरान खान ने कहा था कि प्राथमिकी शहबाज शरीफ, सनाउल्लाह और फैसल के नाम के बिना केवल एक कागज का टुकड़ा है। पंजाब पुलिस ने कहा था कि उन्होंने नवीद को घटनास्थल से गिरफ्तार किया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।


इमरान खान की अयोग्यता मामले की सुनवाई टली
पाकिस्तान की एक हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अयोग्यता मामले की सुनवाई टाल दी है। जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मामले को 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अक्तूबर में पूर्व क्रिकेट स्टार को विदेशी दौरों में प्राप्त राज्य उपहारों को बेचने से अर्जित धन को छिपाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इमरान खान ने इन आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed