फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan coal mine explosion in balochistan updates four dead body recover eight still missing rescue continue

Pakistan: बलूचिस्तान की कोयला खदान से निकाले गए 11 खनिकों के शव, मीथेन गैस के चलते हुआ था विस्फोट

Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया, खदान में मीथेन गैस के जमा होने से विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि दो दिन से अधिक समय से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा था, लेकिन जहरीली गैस और मलबे की मौजूदगी के कारण बचाव अभियान की प्रगति धीमी है।

विज्ञापन
Pakistan coal mine explosion in balochistan updates four dead body recover eight still missing rescue continue
कोयला खदान में विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान में हुए विस्फोट के बाद खनिकों के 11 शव बरामद हो चुके हैं। एक खनिक अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। कोयला खदान में विस्फोट की घटना नौ जनवरी की है, जब बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर संजदी इलाके में कोयला खदान में विस्फोट हुआ। विस्फोट से खदान ढह गई और उसमें 12 खनिक फंस गए।  
विज्ञापन


मीथेन गैस की वजह से हुआ विस्फोट
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया, खदान में मीथेन गैस के जमा होने से विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि दो दिन से अधिक समय से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा था, लेकिन जहरीली गैस और मलबे की मौजूदगी के कारण बचाव अभियान की प्रगति धीमी है। रिंद ने बताया कि शुक्रवार शाम तक बचावकर्मी खदान से चार शव निकालने में सफल रहे। शनिवार रात तक सात खनिकों के शव और निकाले जा चुके थे। जिसके बाद खदान से अब तक 11 खनिकों के शव बरामद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


हादसे की जांच शुरू
प्रांत के खनन विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला शावानी ने कहा कि खदान निजी तौर पर संचालित है और यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि विस्फोट क्यों हुआ और क्या खनन के लिए उचित नियमों का पालन किया गया या नहीं। बलूचिस्तान के खनन और वित्त मंत्री मीर शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल शेष खनिक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। खदान श्रमिक संघ के नेता पीर मुहम्मद काकर ने कहा कि यह घटना कोयला खदान के मालिक और खदान विभाग के अधिकारियों द्वारा खनन नियमों को लागू नहीं करने का परिणाम है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान की खदानों में होते रहते हैं हादसे
कोयला समृद्ध पश्चिमी बलूचिस्तान में कोयला खदान ढहने और श्रमिकों की मौत की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। पिछले साल मार्च में, हरनाई में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट में कम से कम 12 खनिक मारे गए थे। मई 2018 में, संजदी में दो कोयला खदानों के ढहने से 23 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए थे। साल 2011 में भी 43 श्रमिकों की मौत हो गई थी जब गैस विस्फोट के कारण बलूचिस्तान की कोयला खदान ढह गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed