{"_id":"5dfd1ea48ebc3e87b17f4b26","slug":"pakistan-chief-justice-asif-saeed-khan-khosa-said-malicious-campaign-launched-against-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक चीफ जस्टिस खोसा बोले, मेरे खिलाफ चलाया गया दुर्भावनापूर्ण अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक चीफ जस्टिस खोसा बोले, मेरे खिलाफ चलाया गया दुर्भावनापूर्ण अभियान
Sat, 21 Dec 2019 12:49 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
आसिफ खोसा (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का सेवा विस्तार तीन साल से घटाकर छह महीने करने वाले पाकिस्तान के चीफ जस्टिस आसिफ खोसा का शुक्रवार को दर्द छलक गया। उन्होंने अपने और न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाए जाने का आरोप लगाया। वह शुक्रवार आधी रात सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस खोसा (64) का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह और देश में इमरजेंसी लगाए जाने के मामले में मौत की सजा सुनाई है। सजा सुनाने वाली विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यदि फांसी दिए जाने से पहले मुशर्रफ की मौत हो जाती है तो उनके शव को इस्लामाबाद के सेंट्रल स्क्वायर पर खींचकर लाया जाए और तीन दिन तक लटकाया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद न्यायपालिका की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है। अपने विदाई समारोह के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस खोसा ने कहा, ‘मैंने निष्पक्षता और अपने विवेक के आधार पर फैसले सुनाए हैं।
विज्ञापन
बावजूद इसके मेरे और न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान शुरू किया गया है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार और गलत हैं। अदालत को अपनी शक्तियों की सीमा पता है।