{"_id":"61893890d295a86b2636a07f","slug":"pakistan-cancels-land-allocation-for-construction-of-hindu-temple-in-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की चालबाजी: इस्लामाबाद में अब नहीं होगा मंदिर का निर्माण, रद्द किया जमीन आवंटन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक की चालबाजी: इस्लामाबाद में अब नहीं होगा मंदिर का निर्माण, रद्द किया जमीन आवंटन
Mon, 08 Nov 2021 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:17 PM IST
सार
अल्पसंख्यकों के हित में काम करने और उनकी भावनाओं का सम्मान करने का दावा करने वाली पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर अपना दोहरा चरित्र पेश किया है। पाक सरकार ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित एक हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए भूमि आवंटन को ही रद्द कर दिया है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर निर्माण की योजना फिर अधर में लटक गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए जमीन आवंटन को रद्द कर दिया है। मंदिर के लिए तय की गई इस जमीन का आवंटन रद्द करने का निर्णय राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) ने लिया है। फिलहाल, पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। हिंदू समुदाय में इससे निराशा फैल गई है।
विज्ञापन
देश में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के आरोपों से पाकिस्तान सरकार हमेशा से इनकार करती रही है। लेकिन, उसके कदम उसकी बातों से कभी मेल नहीं खाते। इस मंदिर को लेकर पाकिस्तान के मंत्रियों ने पहले दावा किया था कि यह मंदिर इस बात का सबूत होगा कि यहां अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव वाला रवैया नहीं अपनाया जाता है। लेकिन, जमीन आवंटन रद्द होने के बाद दिख रहा है कि पाक सरकार अल्पसंख्यकों के बारे में कैसे सोचती है।
विज्ञापन
2016 में शुरू हुई थी भूमि आवंटन की प्रक्रिया
इस्लामाबाद में मंदिर निर्माण के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया साल 2016 में शुरू हुई थी। इसके बाद साल 2017 में भूमि आवंटन को हरी झंडी दिखाई गई थी और इसके अगले साल यानी 2018 में हिंदू पंचायत को जमीन भी सौंप दी गई थी। लेकिन 2021 में अब जमीन का आवंटन ही रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद मंदिर निर्माण की उम्मीदें भी बिखर गई हैं। जानकारी के अनुसार आवंटन रद्द करने के इस फैसले की जानकारी हाईकोर्ट को भी दी गई है।
विज्ञापन
ग्रीन जोन के चलते नहीं हो सकता निर्माण कार्य
सीडीए के वकील ने हाईकोर्ट को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया है कि देश की सरकार ने मंदिर के निर्माण को मंजूरी दी थी। जिस इलाके में मंदिर के लिए जमीन आवंटित की गई थी वह ग्रीन जोन में आता है। अब सरकार ने ही ग्रीन जोन में नए निर्माण पर रोक लगा दी है। ऐसे में मंदिर का निर्माण भी यहां पर नहीं किया जा सकता है। यह मंदिर इस्लामाबाद के सेक्टर एच-9/2 में बनना था। यहां एक सामुदायिक केंद्र और श्मशान घाट भी बनाया जाना था।