फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan By Elections on 21 April National and Provincial Assemblies News in Hindi

Pakistan: संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए उपचुनाव का एलान, 21 अप्रैल को मतदान; कुल 23 सीटें खाली हैं

Thu, 14 Mar 2024 05:53 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 14 Mar 2024 05:53 PM IST
सार

पाकिस्तान की सरकार ने संसद की छह और प्रांतीय विधानसभाओं की 17 खाली सीटों के लिए उपचुनाव का एलान किया है। कुल 23 खाली सीटों के लिए 21 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे। बता दें कि बीते आठ फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान के बाद नई सरकार का गठन हुआ है।

विज्ञापन
Pakistan By Elections on 21 April National and Provincial Assemblies News in Hindi
पाकिस्तान चुनाव आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की संसद में खाली सीटों के लिए मतदान 21 अप्रैल को कराए जाएंगे। संसद की खाली सीटों के साथ प्रांतीय विधानसभाओं की खाली सीटों के लिए भी मतदान कराए जाने हैं। देश की संसद में कुल छह सांसदों के पद खाली हैं, जबकि प्रांतीय विधानसभाओं में 17 सीटें खाली हैं। सीटें इसलिए खाली हैं क्योंकि आठ फरवरी को मतदान के बाद कई उम्मीदवारों ने एक सीट खाली कर दी। इन उम्मीदवारों ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और एक निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद दूसरी सीट छोड़ दी। देश के कानून के मुताबिक एक प्रत्याशी अपनी इच्छा के मुताबिक एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद उसकी सदस्यता केवल एक सीट से ही बरकरार रह सकती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की किन सीटों पर कराए जाएंगे उपचुनाव
उपचुनाव के बारे में पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बयान जारी किया। उपचुनाव के साथ ही 2024 के आम चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नेशनल असेंबली की छह खाली सीटों के अलावा प्रांतीय विधानसभाओं में सबसे अधिक सीट पंजाब असेंबली की है। यहां 12 सीटें खाली हैं। खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान विधानसभाओं में दो-दो सीटें खाली हैं। सिंध असेंबली में एक सीट पर चुनाव कराए जाने हैं। नेशनल असेंबली यानी संसद की एक और प्रांतीय असेंबली की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के निधन के कारण चुनाव स्थगित हुए। इन पर भी चुनाव 21 अप्रैल को ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान में उपचुनाव का पूरा शेड्यूल यहां देखिए
आयोग के मुताबिक नामांकन पत्र 16-18 मार्च तक जमा किए जा सकते हैं। 21 मार्च को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। किसी उम्मीदवार के नामांकन के खिलाफ अपील 25 मार्च तक आयोग के पास जमा की जा सकती है। अपील का निपटारा 28 मार्च तक किया जाएगा। 29 मार्च नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 29 मार्च को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद 30 मार्च को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सीनेट सीटों के लिए मतदान; पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी हुई मजबूत
देर शाम आई समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने सीनेट के लिए कराए गए उपचुनाव में छह में से चार सीटों पर जीत हासिल कर ली। पीपीपी की कमान बिलावल भुट्टो-जरदारी के हाथ में है। गुरुवार को सीनेट की खाली सीटों को भरने के लिए हुए चुनाव में छह में से चार सीटें जीतने वाली पीपीपी संख्याबल के मामले में और मजबूत हो गई। संसद के ऊपरी सदन- सीनेट के लिए कराए गए चुनाव में नेशनल असेंबली, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतीय विधानसभाओं की छह सीनेट सीटों के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ।

बलूचिस्तान और सिंध के सांसदों ने चुने सीनेटर
बीते 8 फरवरी को कराए गए आम चुनावों में सीनेटरों को राष्ट्रीय या प्रांतीय विधानसभाओं का सदस्य चुन लिया गया था। इस कारण सीनेट की सीटें खाली हो गई थीं। बता दें कि देश के संविधान का अनुच्छेद 223 दोहरी सदस्यता पर रोक लगाता है। सीनेटर को चुनने के लिए नेशनल असेंबली के सांसदों ने मतदान किया। बलूचिस्तान के सदस्यों ने तीन और सिंध के सांसदों दो सीनेटरों को चुना।

गिलानी के सीनेट अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावनाएं
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी सत्तारूढ़ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे। गठबंधन में आठ पक्ष शामिल हैं। गिलानी ने नेशनल असेंबली में जीत हासिल की। उन्हें 301 वोटों में से 204 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के इलियास मेहरबान को केवल 88 वोटों से संतोष करना पड़ा। मतगणना के दौरान अलग-अलग कारणों से नौ वोट खारिज कर दिए गए। अब गिलानी के सत्तारूढ़ गठबंधन के सीनेट अध्यक्ष बनने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के निवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरान खान की पार्टी से जुड़े मुख्यमंत्री और पीएम शहबाज शरीफ की मुलाकात को अच्छी शुरुआत बताया है। बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पीटीआई के नेता अली अमीन खान गंडापुर से मुलाकात की। पीटीआई नेता अली अमीन खान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री बने हैं।


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता अली अमीन खान से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ ने अशांत प्रांत से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। पिछले सप्ताह की शुरुआत में अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक रही। मुलाकात के बाद सीएम गंडापुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री की चिंताओं को दूर करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed