{"_id":"6624b91aeeb882e5ef0521aa","slug":"pakistan-by-elections-begin-on-21-seats-of-punjab-and-pakhtunkhwa-ban-on-calls-and-internet-services-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पंजाब-पख्तूनख्वा की 21 सीटों पर उपचुनाव, कॉल-इंटरनेट पर पाबंदी, ECP की निगरानी के बीच मतदान संपन्न","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पंजाब-पख्तूनख्वा की 21 सीटों पर उपचुनाव, कॉल-इंटरनेट पर पाबंदी, ECP की निगरानी के बीच मतदान संपन्न
Sun, 21 Apr 2024 06:32 PM IST
मेघा झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:32 PM IST
सार
पाकिस्तान में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब और बलूचिस्तान के विशिष्ट जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को 21 प्रांतीय सीटों पर उपचुनाव हुआ। पाकिस्तान चुनाव आयोग की निगरानी में चुनाव शाम 5 बजे तक चला।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब और बलूचिस्तान के विशिष्ट जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को 21 प्रांतीय सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। पाकिस्तान चुनाव आयोग की निगरानी में चुनाव सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। लोगों ने शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में आम चुनाव राष्ट्रीय असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभा के लिए 8 फरवरी को हो चुका है। इस दौरान एक नेशनल असेंबली सीट, दो पंजाब विधानसभा सीट और खैबर खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा की एक सीट के लिए मतदान रद्द हो गया था। वहीं एक से अधिक सीट जीतने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव के बाद केवल एक ही सीट चुनी। इस कारण से पाकिस्तान चुनाव आयोग को 21 सीटों पर उपचुनाव आयोजित करना पड़ा। इन 21 सीटों में पांच राष्ट्रीय और 16 प्रांतीय विधानसभा सीटें शामिल थीं।
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इन सीटों पर 21 अप्रैल को उपचुनाव कराने का निर्णय लिया। उपचुनाव से एक दिन पहले संघीय सरकार ने बताया कि उपचुनाव के दौरान पंजाब और बलूचिस्तान के विशिष्ट जिलों में सेलुलर सेवाएं और इंटरनेट बंद रहेगा। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की अखंडता और सुरक्षा की रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सीएएफ और पाकिस्तानी सेना भी रहेगी तैनात
ईसीपी ने संघीय सरकार से शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी सेना और नागरिक सशस्त्र बल (सीएएफ) के सैनिकों की तैनाती को मंजूरी देने के लिए कहा था। आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपनी अधिसूचना में कहा कि सीएएफ और पाकिस्तान सेना इकाइयों को सुरक्षा के लिए सभी 21 निर्वाचन क्षेत्रों में 22 अप्रैल तक तैनात रहेंगे।
इन्होंने छोड़ी थी सीटें
पंजाब में कसूर और लाहौर सीटों को प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने खाली कर दिया। जबकि शहबाज ने लाहौर में अपनी दो प्रांतीय विधानसभा सीटें भी छोड़ दीं।