{"_id":"6182ee09d69e9a75fe4e8edd","slug":"pakistan-bus-falls-into-gorge-in-baloch-area-22-killed-and-eight-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : बलूच इलाके में खाई में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, आठ अन्य घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : बलूच इलाके में खाई में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, आठ अन्य घायल
Thu, 04 Nov 2021 01:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:46 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सुधनोती जिले में यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस तकनीकी खराबी की वजह से सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : road accident
विस्तार
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुधनोती जिले में यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस तकनीकी खराबी की वजह से सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 23 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क किनारे एक विक्रेता दुर्घटना की सूचना फोन के जरिये मस्जिद में दी। इसके बाद मस्जिद से लाउडस्पीकर पर एलान कर ग्रामीणों से राहत एवं बचाव के लिए दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर एक पहाड़ी इलाका है, जहां खतरनाक सड़कें हैं। इस इलाके में खराब सड़कों और ड्राइवरों की लापरवाही से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।