फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Bus accident in Pakistan, 20 killed, many injured, rescue operations underway

Pakistan: पाकिस्तान में बस दुर्घटना, 20 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी

Fri, 03 May 2024 11:03 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 03 May 2024 11:03 AM IST
सार

एक पहाड़ी इलाके फिसलकर एक बस खाई में गिर गई। बस में बैठे लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Pakistan: Bus accident in Pakistan, 20 killed, many injured, rescue operations underway
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में सुबह सुबह एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटना में बस फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में बैठे 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं 21 लोग अभी घायल हैं। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम पाकिस्ताान में शुक्रवार को एक बस गिलगित-बाटलिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम मार्ग पर रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। सुबह लगभग 5:30 बजे रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया्र जिस कारण बस फिसलकर सिंधू नदी में जा गिरी। बस में सवार कई लोगों जख्मी हो गए। लगभग 15 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कई शव को बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।बस में 43 लोग सवार थे।

सेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव कार्य कराया गया। साथ ही घायल और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को "हर संभव चिकित्सा उपचार" प्रदान करने का निर्देश दिए। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहा1यता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने कहा कि दुर्घटना के बाद चिलास अस्पताल में आपातकाल घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed