फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Bulldozer ran on Imran Khan's party office, party president got angry, said- dignity has been defile

Pakistan: इमरान खान के पार्टी कार्यालय पर चला बुलडोजर, भड़के पार्टी अध्यक्ष, बोले- गरिमा को किया अपवित्र

Fri, 24 May 2024 11:42 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 24 May 2024 11:42 AM IST
सार

कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सचिवालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पार्टी के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध इमरान खान पार्टी ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार राजनीतिक पार्टी कार्यालय के नियमों का उल्लंघन कर रही है।

विज्ञापन
Pakistan: Bulldozer ran on Imran Khan's party office, party president got angry, said- dignity has been defile
सीडीए ने पीटीआई कार्यालय पर चलाया बुलडोजर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सचिवालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पार्टी के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध इमरान खान पार्टी ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार राजनीतिक पार्टी कार्यालय के गरिमा का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए सीडीए की अतिक्रमण विरोधी टीम ने अभियान चलाया। पीटीआई के मुख्यालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के साथ अतिक्रमण विरोधी टीम ने पीटीआई मुख्यालय को सील कर दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सचिवालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मौजूदा सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। बता दें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और  उनकी पत्नी जेल में हैं। पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली ने कहा कि सीडीए के पास इस ऑपरेशन का कोई परमिट नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोई नोटिस तक नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद के बाद सबसे प्रतिष्ठित परिसर होने के बावजूद एक राजनीतिक पार्टी कार्यालय की पवित्रता और नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई अध्यक्ष ने दावा किया कि कोई अवैध निर्माण परिसर में नहीं था। लेकिन मान लेते हैं कि कोई अवैध निर्माण था, लेकिन सीडीए को ऑपरेशन से पहले सूचना भेजनी चाहिए। 

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि देर रात पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के केंद्रीय कार्यालय पर हथियारबंद हमला और तोड़फोड़। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी पर जनादेश चोर सरकार ने रात के अंधेरे में किए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आगे लिखा कि धमकी, अराजकता और बल के अंधाधुंध इस्तेमाल के आगे न झुकने और सच्ची आजादी के एजेंडे से किसी भी तरह पीछे न हटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए।

पीटीआई के महासचिव और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता उमर अयूब ने आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी पर पार्टी के कार्यालय में अवैध कार्रवाई की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि पीटीआई को अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे कानूनी तरीकों से लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सीडीए के चेयरमैन, आईजी इस्लामाबाद को नेशनल असेंबली की विशेषाधिकार समिति में तलब करेंगे। 

वहीं सीडीए अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों से संबंधित कार्यालयों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। जिस भूखंड पर पीटीआई कार्यालय बना है, उसकी जांच की जा रही है, क्योंकि इसे सरताज अली नामक व्यक्ति को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed