{"_id":"607b29168ebc3ecbad66c953","slug":"pakistan-army-said-four-soldiers-died-in-an-attack-by-unidentified-gunmen-khyber-pakhtunkhwa-cm-mourns","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में चार सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में चार सैनिकों की मौत
Sat, 17 Apr 2021 11:59 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:59 PM IST
सार
- सेना ने एक बयान में कहा कि हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट दक्षिण वजीरिस्तान के माकीन इलाके में हुआ
विज्ञापन
Pakistan Army
- फोटो : INP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सेना ने एक बयान में कहा कि हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट दक्षिण वजीरिस्तान के माकीन इलाके में हुआ। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी गोलीबारी की, जिसमें चार हमवालर मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की और ड्यूटी के दौरान चार सैनिकों की मौत पर शोक जताया।
विज्ञापन