Pakistan: 'पाकिस्तान में अराजकता की कोशिश बर्दाश्त नहीं', बांग्लादेश से देश की तुलना पर सेना प्रमुख की चेतावनी
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा, अगर कोई पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने की कोशिश करता है, तो हम उसके सामने खड़े होंगे। दुनिया की कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, क्योंकि यह देश टिकने के लिए बना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश जैसी अराजकता पैदा करने की कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे देश में यदि किसी ने अराजकता पैदा करने का प्रयास किया तो सशस्त्र बल ऐसे किसी भी कदम को विफल कर देंगे और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की स्थिति की तुलना बांग्लादेश से की जाने वाली टिप्पणियों के बाद आई है।
जनरल मुनीर इस्लामी मौलवियों के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर कोई पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने की कोशिश करता है, तो हम उसके सामने खड़े होंगे। दुनिया की कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, क्योंकि यह देश टिकने के लिए बना है। इस दौरान सेना प्रमुख ने देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना के समर्पण को दोहराया।
देश में अराजकता फैला रहा सोशल मीडिया: मुनीर
जनरल मुनीर ने कहा कि सोशल मीडिया देश में अराजकता फैला रहा है। इसलिए मौलवियों और विद्वानों को अतिवाद या भेदभाव के बजाय समाज में सहिष्णुता और एकता को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज में संयम वापस लाना चाहिए और दुनिया में भ्रष्टाचार को खारिज करना चाहिए।
सेना प्रमुख ने इस्लामी शरिया और संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का लिया संकल्प
जनरल मुनीर ने इस्लामी शरिया और संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने उग्रवाद की आलोचना करते हुए इस्लामी शिक्षा को दोहराया। उन्होंने कहा कि धर्म में कोई जबरदस्ती नहीं है। इस दौरान उन्होंने आपराधिक माफियाओं द्वारा आतंकवाद के समर्थन की निंदा की। कहा कि पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को लंबे समय से समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने काबुल से पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने का आग्रह किया। कहा, हम उन्हें (अफगान तालिबान को) समझा रहे हैं कि खवारिज फितना (पाकिस्तानी तालिबान) की खातिर अपने पड़ोसी, भाई इस्लामिक देश और लंबे समय के दोस्त का विरोध न करें।
अपने संबोधन में जनरल मुनीर ने कश्मीर मुद्दे का भी जिक्र किया। कहा कि यह विवाद पाकिस्तान और भारत के बीच एक अधूरा एजेंडा है।
पीएम शरीफ ने सरकार और संस्थानों के बीच अभूतपूर्व सहयोग पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार और संस्थानों के बीच अभूतपूर्व सहयोग पर प्रकाश डाला। कहा, मैं बिना किसी हिचकिचाहट के यह कहना चाहता हूं कि अपने 40 साल लंबे राजनीतिक करियर में मैंने सरकार और संवैधानिक संस्थाओं के बीच सहयोग का वह स्तर कभी नहीं देखा जो आज मौजूद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.