फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army after Imran Khan allegations, we can be weak but not anti-national

Pakistan: हम कमजोर हो सकते हैं...देशद्रोही नहीं, केन्या में पत्रकार की हत्या के बाद बोली पाक सेना

Fri, 28 Oct 2022 07:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Oct 2022 07:39 AM IST
सार

पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इमरान खान ने आरोप लगाया कि पत्रकार की हत्या राजनीति से प्रेरित थी।

विज्ञापन
Pakistan Army after Imran Khan allegations, we can be weak but not anti-national
लेफ्टिनेंट जनरल बाबर इफ्तिकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में हत्या के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। इमरान खान से लेकर उनके कई समर्थक इसके लिए पाकिस्तानी सेना को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सेना की ओर से बयान जारी किया गया है। सेना ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को अपने दावों को साबित करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इमरान खान ने आरोप लगाया कि पत्रकार की हत्या राजनीति से प्रेरित थी। अरशद शरीफ को केन्याई पुलिस ने कथित तौर पर इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों- शरीफ और जरदारी को बेनकाब कर दिया था। केन्याई पुलिस ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि यह गलत पहचान का मामला है।
विज्ञापन


सेना ने क्या कहा?
सेना के ऊपर उठ रहे सवालों के बाद इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल बाबर इफ्तिकार ने कहा कि शरीफ की मौत के बाद लोगों ने सेना पर उंगली उठानी शुरू कर दी है। जबकि, यह निर्धारित किया जाना बाकी है कि इस हत्या से वास्तव में किसे लाभ हुआ है? उन्होंने कहा, 30-40 साल की सेवा करने के बाद कोई भी देशद्रोही नहीं होना चाहता। हम कमजोर हो सकते हैं, हम गलतियां कर सकते हैं, लेकिन हम कभी देशद्रोही नहीं हो सकते। बाबर ने कहा, लोगों के बिना सेना कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को बदनाम कर रहा था पत्रकार 

बाबर इफ्तिकार ने कहा, शरीफ और अन्य पत्रकारों ने दुनिया भर में पाकिस्तान और देश के संस्थानों को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज पर भी हमला बोला। कहा, सेना को निशाना बनाने के लिए इस चैनल पर कथित तौर पर 'देशद्रोही सामग्री' प्रसारित करने की गई, जिसके लिए 8 अगस्त को चैनल को ऑफ एयर कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि अरशद शरीफ को पाकिस्तान में कोई खतरा नहीं था और किसी ने भी उन्हें दुबई छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed