फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan anti graft body issues arrest warrant against Nawaz Sharif in land related corruption case

पाकिस्तान: नवाज शरीफ की मुश्किल बढ़ी, भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी

Mon, 27 Apr 2020 07:10 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 27 Apr 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Pakistan anti graft body issues arrest warrant against Nawaz Sharif in land related corruption case
नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जमीन से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। पड़ोसी मुल्क की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने यह वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शरीफ (70) अभी लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने बताया कि शरीफ ने जंग समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर रहमान को 1986 में गैरकानूनी तरीके से जमीन पट्टे पर दी थी, उस समय शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


एनएबी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जंग/जिओ समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर रहमान से जुड़े जमीन के मामले में पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ के खिलाफ एनएबी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शरीफ को नोटिस और प्रश्नावली भेजी गई है। लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि एनएबी जांच में असहयोग को लेकर शरीफ को भगोड़ा घोषित करने की मांग को लेकर जवाबदेही अदालत का रुख करेगी।

वहीं समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार एनएबी ने एक महीने पहले 27 मार्च को शरीफ को प्रश्नावली भेजी थी और उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए 31 मार्च को ब्यूरो कार्यालय में तलब भी किया था। एनएबी के लाहौर कार्यालय ने भी 15 मार्च को ब्यूरो के समक्ष 20 मार्च को पेश होने के लिए तलब किया था, लेकिन शरीफ की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।


बता दें कि लाहौर उच्च न्यायालय ने नवाज शरीफ को इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी, इसके बाद से ही वह पिछले नवम्बर में लंदन रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed