फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan and Turkiye agree to strengthen defence and economic ties

विदेश नीति: पाकिस्तान और तुर्किये द्विपक्षीय संबंध मजबूत करेंगे; PAK पहुंचे दो मंत्री फिदान-गुलेर ने की वार्ता

Thu, 10 Jul 2025 12:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 12:57 AM IST
सार

विदेश मंत्री हकान फिदान और रक्षा मंत्री यासर गुलेर के नेतृत्व में तुर्किये का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा। जहां उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।  
 

विज्ञापन
Pakistan and Turkiye agree to strengthen defence and economic ties
तुर्केिये के रक्षा मंत्री यासर गुलेर और विदेश मंत्री हकान फिदान व पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान और तुर्किये ने बुधवार को रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाना है। 

विज्ञापन


यह फैसला तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान और रक्षा मंत्री यासर गुलेर की इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ हुई बातचीत के दौरान लिया गया। डार ने कहा, 'पाकिस्तान तुर्किये के रक्षा क्षेत्र के अनुभव से सीखना चाहता है।' उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन


डार ने तुर्किये को बताया भरोसेमंद दोस्त और भाई
इशाक डार ने तुर्किये को पाकिस्तान का 'भरोसेमंद दोस्त और भाई' बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश क्षमता निर्माण और आतंकवाद-रोधी गतिविधियों समेत विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Namibia Defence Ties: भारत ने ऋण सहायता की पेशकश की, मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध

फिदान ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को बताया रणनीतिक कदम
तुर्किये के विदेश मंत्री फिदान ने कहा कि रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग करना एक 'रणनीतिक कदम' है और आने वाले समय में इसे और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश आतंकवाद का मुकाबला करने में एक-दूसरे का समर्थन करते रहेंगे। 

डार ने फिदान के साथ की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
इशाक डार ने तुर्किये के विदेश मंत्री फिदान के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान डार ने कहा, 'हम कराची में तुर्किये के उद्यमियों के लिए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं।' डार ने इस्तांबुल-तेहरान-इस्लामाबाद ट्रेन के पुनरुद्धार समेत अन्य कार्यक्रमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में हमारे प्रतिनिधि इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे। डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में तुर्किये के मारिफ स्कूल के निर्माण के लिए जमीन दे दी है। मारिफ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर जगह का निरीक्षण करेगा। 


व्यापार संबंधों को पांच अरब डॉलर तक बढ़ाना लक्ष्य
तुर्किये के विदेश मंत्री फिदान ने कहा कि दोनों देशों ने अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, रक्षा, उद्योग, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में आपसी संबंधों का विस्तार किया है। फिदान ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य व्यापार संबंधों को पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाना है। 

ये भी पढ़ें: Nepal: नेपाल में भारी बारिश से भोटेकोशी नदी में बाढ़, चीन सीमा पर पुल बहने के बाद अब भी 19 लापता; नौ की मौत

फिदान ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी जिक्र किया
सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, फिदान ने हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के समझदारी भरे रवैये की तारीफ की। इसके अलावा, तुर्किये के प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामाबाद में वायु सेना मुख्यालय में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू से भी मुलाकात की। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता के विकास, रक्षा सहयोग की प्रगति और युद्ध के उभरते क्षेत्रों में भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed