फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people died and missing due to floods in Bhotekoshi river caused by rain on Nepal-China border

Nepal: नेपाल में भारी बारिश से भोटेकोशी नदी में बाढ़, चीन सीमा पर पुल बहने के बाद अब भी 19 लापता; नौ की मौत

Wed, 09 Jul 2025 11:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:20 PM IST
सार

नेपाल के रसुवा जिले में भारी बारिश के चलते भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से नौ लोगों की मौत हो गई और 19 लोग लापता हो गए। बाढ़ के कारण नेपाल और चीन को जोड़ने वाला मैत्री पुल भी बह गया। इसके अलावा, एक व्यक्ति घायल भी हुआ है और 57 लोगों को बचा लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Many people died and missing due to floods in Bhotekoshi river caused by rain on Nepal-China border
नेपाल में बाढ़ से तबाही (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन में सोमवार रात लगातार बारिश हुई, जिसके चलते नेपाल के रसुवा जिले में भारी बारिश से भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण नेपाल और चीन को जोड़ने वाला मैत्री पुल बह गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बाढ़ से कम से कम अब तक 9 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग लापता हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के महानिदेशक दिनेश भट्ट ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मृतकों और लापता लोगों की संख्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ के चलते एक व्यक्ति घायल भी हुआ है और 57 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार ने बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2,00,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। लापता लोगों में छह चीनी नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


नदी में बहे 23 मालवाहक कंटेनर, छह ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन
भट्ट ने बताया कि मंगलवार को काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में रसुवा जिले के कुछ हिस्सों में आई अचानक बाढ़ ने मितेरी पुल, रसुवागढ़ी जलविद्युत संयंत्र और नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित ड्राई पोर्ट के कुछ हिस्सों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि मितेरी पुल मंगलवार सुबह लगभग 3:15 बजे आई बाढ़ में बह गया। उफनती नदी 23 मालवाहक कंटेनर, छह मालवाहक ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन बहा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमनद झील फटने से बाढ़ आने की आशंका 
भट्ट ने बताया कि बाढ़ से ड्राई पोर्ट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और नेपाल-चीन सीमा को जोड़ने वाले कोडारी राजमार्ग का 16 किलोमीटर हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि यह बाढ़ नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित एक हिमनद झील के फटने के कारण आई होगी, क्योंकि उस समय सीमा के दोनों ओर अत्यधिक वर्षा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा,  'हम विशेषज्ञों की मदद से आपदा के वास्तविक कारण का अध्ययन कर रहे हैं। पर्याप्त वर्षा के बिना भी जल स्तर किसी समय 3.5 मीटर तक बढ़ गया, जो असामान्य है।'


खोज एवं बचाव अभियान में 343 सुरक्षाकर्मी और एक हेलीकॉप्टर लगा
भट्ट ने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान के लिए लगभग 343 सुरक्षाकर्मी और नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बचाव कार्यों के लिए चीनी अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी) से भी मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed