फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan afghanistan peace jirga meeting peshawar tension resolution

गोली नहीं, बोली से निकलेगा रास्ता: पेशावर में 31 मार्च को 'शांति जिरगा', पाक-अफगान रिश्तों पर होगा मंथन

Sun, 29 Mar 2026 05:31 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 05:31 PM IST
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पेशावर में 'शांति जिरगा' बुलाई गई है। इसमें दोनों देशों के कबीलाई बुजुर्ग, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता जुटेंगे। जिरगा का मकसद दोनों हुकूमतों पर बातचीत का दबाव बनाना है, जिससे सरहद पर जारी हिंसक टकराव को रोका जा सके।
 

विज्ञापन
pakistan afghanistan peace jirga meeting peshawar tension resolution
शांति जिरगा, प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : @IANS

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के दिनों में खूब बारूदी तनातनी देखने को मिली है। इस वजह से सरहद के दोनों तरफ रहने वाले आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। सीमा पर जारी हवाई हमलों, गोलाबारी और दोनों तरफ से लग रहे गंभीर आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब दोनों देशों की अवाम ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। इसी सिलसिले में  31 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में 'शांति जिरगा' का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन


अरबाब शहजाद खान करेंगे अगुवाई
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इसकी कमान कौन संभालने वाला है? दरअसल, इस बड़े सम्मेलन की अगुवाई खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व मुख्य सचिव अरबाब शहजाद खान कर रहे हैं। अरबाब शहजाद 'एस्पायर खैबर पख्तूनख्वा' नाम की संस्था के प्रमुख भी हैं। उनकी यह संस्था 'कौमी इस्लाही तहरीक' के साथ मिलकर इस जिरगा का आयोजन कर रही है। 
विज्ञापन


अरबाब शहजाद खान ने कहा कि जंग किसी भी मसले का हल नहीं है। बंदूक की गोली सिर्फ तबाही लाती है। सभी विवादों का हल केवल और केवल आपसी बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप खेल रहे डबल गेम?: ईरानी संसद के अध्यक्ष का दावा- कूटनीति के साथ जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका


जिरगा में कौन-कौन होगा शामिल?
इस शांति जिरगा में दोनों देशों के जाने-माने नेता और कबीलाई बुजुर्ग, उलेमा और धार्मिक विद्वान, सिविल सोसाइटी के सदस्य,बड़े कारोबारी और मीडिया से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसके अलावा, पाकिस्तान में रह रहे अफगान नागरिक भी इस बैठक में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आयोजकों ने उन तमाम कद्दावर नेताओं को भी न्योता भेजा है, जो अतीत में दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों को संभालने में अपना अहम योगदान दे चुके हैं।

क्या है इस जिरगा का मकसद?
जिरगा का मकसद दोनों देशों के हुक्मरानों से यह अपील करना है कि वे तनाव को कम करें और दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। अरबाब का कहना है कि हमारी कोशिश है कि दोनों देशों के बीच अमन-चैन और बातचीत का सिलसिला दोबारा शुरू हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed