पाकिस्तान: शहबाज शरीफ के आवास में घुसा अफगान नागरिक; वित्त मंत्री बोले- सही राह पर IMF समझौता
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच 1.1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को लेकर कर्मचारी स्तर का समझौता नहीं हो पाया है। यह राशि आईएमएफ द्वारा 2019 में मंजूर 6.5 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान इस समय इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। लोगों को दो जून की रोटी जुटाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से बेलआउट पैकेज जारी नहीं हो रहा है। हालांकि, इस बीच वित्त मंत्री इशाक डार ने शनिवार को दावा किया कि आईएमएफ के सात अरब डॉलर कार्यक्रम की बहुप्रतीक्षित नौवीं समीक्षा सही रास्ते पर है। इससे एक दिन पहले उन्होंने आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठकों के लिए वाशिंगटन की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच 1.1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को लेकर कर्मचारी स्तर का समझौता नहीं हो पाया है। यह राशि आईएमएफ द्वारा 2019 में मंजूर 6.5 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है, जिसके बारे में विश्लेषकों का कहना है कि अगर पाकिस्तान को विदेशी ऋण दायित्वों में चूक से बचना है तो उसके लिए यह जरूरी है।
डार ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आईएमएफ समझौते में एकमात्र अड़चन एक मित्र देश से एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता की पुष्टि है। उन्होंने कहा, 'पिछले दो सप्ताह में हमारे मित्र देशों में से एक ने उन्हें (आईएमएफ को) दो अरब डॉलर की मदद के साथ फिर से पुष्टि (पाकिस्तान की मदद करने की उसकी प्रतिबद्धता की) दी है।
'मित्र देश' से एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का इंतजार
उन्होंने कहा, 'हम अब केवल एक मित्र देश से एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद, कर्मचारी स्तर के समझौते को समाप्त करने के लिए उनकी सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद इस मामले को बोर्ड की बैठक में ले जाने में दो और सप्ताह का समय लग जाता है। हालांकि, डार ने इन देशों का नाम नहीं लिया। लेकिन स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान की मदद के लिए आईएमएफ को प्रतिबद्धता दी है।
डार ने स्वीकारा- आईएमएफ की नौ दिवसीय समीक्षा सबसे कठिन
डार के वाशिंगटन में 10 से 16 अप्रैल तक होने वाली विश्व बैंक और आईएमएफ की वसंत बैठकों में भाग लेने की उम्मीद थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने देश में राजनीतिक स्थिति के कारण अपनी अमेरिका यात्रा स्थगित की है।डार ने यह भी स्वीकार किया कि आईएमएफ की नौ दिवसीय समीक्षा 'सबसे कठिन बातचीत' थी। इस साल फरवरी में आईएमएफ के अधिकारियों और पाकिस्तान सरकार के बीच चर्चा हुई थी, जो बेनतीजा रही थी। पाकिस्तान उच्च विदेशी ऋण, रुपये की कीमत में लगातार गिरावट और घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। यह उसके केवल एक महीने के लिए ही पर्याप्त है।
पाकिस्तान: पीएम आवास में घुसा अफगान नागरिक गिरफ्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक आवास में शनिवार को घुसपैठ करने वाले एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए आतंकवाद रोधी विभाग को सौंप दिया गया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है।
'द न्यूज इंटरनेशनल' अखबार ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, पीएम हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को यह नहीं पता था कि संदिग्ध कहां से आया था। इस्लामाबाद पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और उसे किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया। संदिग्ध अफगानिस्तान का नागरिक होने का दावा करता है। वह तीन अलग-अलग रास्तों से होकर पीएम हाउस पहुंचा था। सीटीडी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।
और भी पढ़ें...
- शहबाज शरीफ को झटका, राष्ट्रपति ने पुनर्विचार के लिए लौटाया CJP के अधिकारों की कटौती करने वाला विधेयक
- अब पाकिस्तान में भी कसेगा आतंकवादियों पर शिकंजा, एनएससी ने अभियान शुरू करने का किया फैसला
- पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री बोलीं- सिंधु जल संधि की समीक्षा पर भारत का नोटिस 'अस्पष्ट'
- पाकिस्तान: हिंदुओं की शादी कराने के लिए पंडितों को दिखाना पड़ेगा चरित्र प्रमाण पत्र, विवाह के लिए नियम जारी