{"_id":"63a1d666765a597e000d2ece","slug":"pakiastan-cylinder-blast-12-killed-25-seriously-injured-in-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakiastan Cylinder Blast: बलूचिस्तान में सिलिंडर फटने से 12 की मौत, 25 लोग गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakiastan Cylinder Blast: बलूचिस्तान में सिलिंडर फटने से 12 की मौत, 25 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Tue, 20 Dec 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:06 PM IST
सार
कुछ घायलों की हालत गंभीर है। वे 70 से 90 प्रतिशत तक जल चुके हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pak media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मीडिया में मंगलवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को प्रांत के लासबेला जिले में यह हादसा एक फिलिंग शॉप में सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान हुआ। आग की लपटों ने दुकान में रखे अन्य गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे क्षेत्र में कम से कम चार अन्य दुकानों में भी आग लग गई और आसपास खड़ी लगभग दो दर्जन मोटरसाइकिलें नष्ट हो गईं। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आग लगने से कम से कम 25 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें कराची के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। चिकित्सक के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है। वे 70 से 90 प्रतिशत तक जल चुके हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन