फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak worker Asma Jahangir gets posthumous UN Human Rights Award

पाकिस्तानी कार्यकर्ता असमा जहांगीर को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार

Thu, 20 Dec 2018 04:25 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 20 Dec 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
Pak worker Asma Jahangir gets posthumous UN Human Rights Award

पाकिस्तान की प्रख्यात कार्यकर्ता असमा जहांगीर को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिष्ठित मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया है। जहांगीर पाकिस्तान की सेना की खुलकर आलोचना करती थीं। वह धार्मिक कट्टरपंथ और पाकिस्तान में उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती थीं।  इस साल फरवरी में 66 साल की उम्र में दिल का दौड़ा पड़ने से उनका निधन हो गया था। 

विज्ञापन


उन्हें मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 1968 से हर पांच साल में दिया जाता है। असमा की बेटी मुनीजा जहांगीर ने मंगलवार को एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नान्डा एस्पिनोजा से यह पुरस्कार ग्रहण किया। असमा जहांगीर के अलावा इस पुरस्कार को पाने वालों में लड़कियों के शिक्षा अधिकारों के लिए काम करने वाली तंजानिया की रेबेका ग्यूमी और ब्राजील के आदिवासी समूह से ताल्लुक रखने वाली पहली महिला वकील जोनिया बाटिस्टा डे कार्वाल्हो व अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि पुरस्कार से नवाजे गए लोगों के कार्य और दुनिया में मानवाधिकार की रक्षा के लिए काम कर रहे अन्य लोगों के कार्य शांति के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे पहले एलेनोर रुजवेल्ट, मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला, जिम्मी कार्टर, मलाला युसुफजई और इस साल की नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाकिस्तान में मानवाधिकार आयोग की शुरुआत

1952 में लाहौर में जन्मी असमा ने पाकिस्तान में मानवाधिकार आयोग की सह-संस्थापक होने के साथ ही अध्यक्ष भी थीं। साल 1978 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed