{"_id":"6a20f9ff61dcf1f55e0a951c","slug":"pak-pti-lawmakers-rebel-over-imran-khan-s-release-say-rhetoric-won-t-get-him-out-of-jail-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK: इमरान खान की रिहाई को लेकर उनकी ही पार्टी में बगावत, कई विधायक बोले- बयानबाजी से नहीं आएंगे जेल से बाहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PAK: इमरान खान की रिहाई को लेकर उनकी ही पार्टी में बगावत, कई विधायक बोले- बयानबाजी से नहीं आएंगे जेल से बाहर
Thu, 04 Jun 2026 09:37 AM IST
रिया दुबे
पेशावर (पाकिस्तान), एएनआई
पेशावर (पाकिस्तान), एएनआई
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:37 AM IST
सार
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कई विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज हो गए हैं। उनका आरोप है कि इमरान खान की रिहाई के लिए सिर्फ बयानबाजी की जा रही है और कोई ठोस रणनीति नहीं अपनाई गई है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री, पाकिस्तान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तारीक-ए-इंसाफ में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। खैबर पख्तूनख्वा के कई नाराज विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए जेल में बंद संस्थापक इमरान खान की रिहाई के लिए प्रभावी प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायकों ने की आपात बैठक
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, हालिया कैबिनेट विस्तार में पद नहीं मिलने से नाराज विधायकों ने पेशावर में एक आपात बैठक की और पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली को एक पत्र भेजा। पत्र में कहा गया कि इमरान खान की रिहाई और उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरी चिंता है।
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व पर क्या आरोप लगे?
विधायकों ने आरोप लगाया कि इमरान खान की रिहाई के लिए चलाया जा रहा आंदोलन केवल बयानबाजी, सीमित विरोध प्रदर्शनों और प्रतीकात्मक गतिविधियों तक सिमटकर रह गया है। उन्होंने नेतृत्व से अधिक प्रभावी, संगठित और परिणाम देने वाली नई रणनीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन