फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak President Arif Alvi says India do not view Pakistan with eye of pre-partition 

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी- पाक को विभाजन से पहले वाली नजरों से देखने की भूल न करे भारत

Sat, 23 Mar 2019 07:32 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 23 Mar 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Pak President Arif Alvi says India do not view Pakistan with eye of pre-partition 
पाकिस्तान दिवस परेड - फोटो : PTI

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शनिवार को देश के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर कहा कि भारत पाकिस्तान को विभाजन से पहले जैसी नजरों से देखने की भूल नहीं करे और शांति कायम करने की पाकिस्तान की इच्छा को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। इस मौके पर पाकिस्तान ने सैन्य शक्ति का प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन


अल्वी यहां वार्षिक पाकिस्तान दिवस परेड को संबोधित कर रहे थे। लाहौर में मुस्लिमों के लिए एक अलग देश की मांग के प्रस्ताव को 1940 में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग द्वारा पारित किया गया था। राष्ट्रीय दिवस पर थल सेना, वायु सेना और नौसेना द्वारा एक संयुक्त परेड की गई, जिसमें भारत विरोधी बयानबाजी के साथ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन भी किया गया। अल्वी ने संभवत: भारतीय वायु सेना के विमान को गिराने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भारतीय अक्रामकता का जवाब देना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है...हमने बेहतर रणनीति से जवाब दिया।’’ 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए फिदायीं हमले में इस अर्धसैनिक बल के 40 जवानों की शहादत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pak President Arif Alvi says India do not view Pakistan with eye of pre-partition 
पाकिस्तान दिवस परेड - फोटो : PTI

पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था, जिसके अगले ही दिन पाकिस्तान ने एफ-16 सहित 24 लड़ाकू विमानों के साथ भारत में घुसने की कोशिश की थी।

भारत और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग-21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को हिरासत में ले लिया था। लेकिन एक मार्च को उन्हें भारत को वापस भी सौंप दिया था। अल्वी ने कहा कि भारत की कार्रवाई ने क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान को बंटवारे से पहले की नजरों से देखना भारत की भूल होगी। ऐसा करना क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरनाक होगा।’’ 

अल्वी ने कहा, ‘‘ भारत को पाकिस्तान को वास्तविक रूप से स्वीकार करना होगा और इस निष्कर्ष पर पहुंचना होगा कि बातचीत के जरिए ही मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं।’’ इस मौके पर मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद विशेष अतिथि थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चाहता है लेकिन ‘‘ शांति की उसकी इच्छा को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed