फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak anti-terrorism court aquits President Alvi, FM Qureshi & others in 2014 Parliament attack case

पाकिस्तान: अदालत ने राष्ट्रपति अल्वी और विदेश मंत्री कुरैशी को किया बरी, संसद पर हमले का था आरोप

Tue, 15 Mar 2022 05:22 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

तत्कालीन पीएमएल-एन सरकार के खिलाफ पीटीआई के धरने के दौरान पीटीवी और संसद पर हमला करने मामले में अल्वी और कई अन्य नेताओं के खिलाफ 2014 में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Pak anti-terrorism court aquits President Alvi, FM Qureshi & others in 2014 Parliament attack case
dr arif alvi

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधी अदालत ने मंगलवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को 2014 के संसद भवन हमले के मामले में बरी कर दिया। मंगलवार को बरी किए गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अन्य नेताओं में योजना और विकास मंत्री असद उमर, रक्षा मंत्री परवेज खट्टक, खैबर पख्तूनख्वा के श्रम और संस्कृति मंत्री शौकत अली यूसुफजई, सीनेटर एजाज अहमद चौधरी और सदस्य जहांगीर तरीन और अलीम खान शामिल हैं।  

विज्ञापन


धरने के दौरान पीटीवी और संसद पर हमला किया था 
राष्ट्रपति अल्वी के आवेदन और पीटीआई नेताओं द्वारा दायर बरी करने की याचिकाओं पर जस्टिस मोहम्मद अली वरैच ने फैसला सुनाया। पीटीआई प्रमुख, प्रधानमंत्री इमरान खान को भी अक्टूबर 2020 में मामले में बरी कर दिया गया था। तत्कालीन पीएमएल-एन सरकार के खिलाफ पीटीआई के धरने के दौरान पीटीवी और संसद पर हमला करने मामले में अल्वी और कई अन्य नेताओं के खिलाफ 2014 में मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले राष्ट्रपति अल्वी ने मामले में छूट का लाभ लेने से इनकार कर दिया था और एटीसी के सामने पेश होने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने यह कहते हुए एक अपील दायर की थी कि वह छूट का लाभ नहीं उठाएंगे और कहा कि इस्लाम क्षमा की अनुमति नहीं देता है। अल्वी ने कहा, मैंने इस्लामी इतिहास पढ़ने की कोशिश की है। क्षमा के लिए कोई जगह नहीं है। मैं पाकिस्तान के संविधान से बंधा हूं। पवित्र कुरान संविधान से बड़ा कानून है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अगस्त 2014 को पीटीआई और पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) शिविरों के सैकड़ों लोगों और प्रदर्शनकारियों ने पीटीवी और संसद भवन परिसर के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेरहमी से पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed