फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pahalgam Attack: India Shreds Pakistan over Khwaja Asif Statement At UN Said Acts Of Terror Criminal, Unjustif

UN: 'पाकिस्तान का कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं, नापाक राष्ट्र की छवि उजागर'; ख्वाजा आसिफ के बयान पर बरसा भारत

Tue, 29 Apr 2025 07:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 29 Apr 2025 07:32 AM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने और निराधार आरोप लगाने के लिए वैश्विक मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक मंच की विश्वसनीयता को कमजोर करने की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: India Shreds Pakistan over Khwaja Asif Statement At UN Said Acts Of Terror Criminal, Unjustif
भारत ने लगाई पाकिस्तान की क्लास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। दरअसल, पाकिस्तान के एक मंत्री ने हाल ही में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात कबूल की थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके मुल्क ने वर्षों से आतंकवाद का समर्थन किया। भारत ने इसे लेकर ही पड़ोसी मुल्क से कड़े सवाल किए और उसका वैश्विक मंच पर उसका नापाक चेहरा उजागर किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने कहा कि यह कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं था। इसने पाकिस्तान को एक दुष्ट देश के रूप में उजागर किया है। ऐक ऐसा मुल्क, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam: अमेरिकी अखबार का दावा- सेना प्रमुख मुनीर ने कराया पहलगाम हमला, अब करारा जवाब देने की तैयारी में भारत
विज्ञापन


'दुनिया अब और आंखें नहीं मूंद सकती'
उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविजन साक्षात्कार में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और धन मुहैया कराने के पाकिस्तान के इतिहास को स्वीकार करते हुए सुना है। यह खुला कबूलनामा किसी को भी आश्चर्यचकित नहीं करता है। यह पाकिस्तान की एक दुष्ट देश की छवि को स्पष्ट करता है। एक ऐसा देश, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देता है। शांति के माहौल को अस्थिर करता है। दुनिया अब और आंखें नहीं मूंद सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: 'जिपलाइन से कूदा, परिवार को लेकर भागा', आतंकी हमले के चश्मदीद ने ऐसे बचाई अपनी जान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनाई खरीखरी 
योजना पटेल ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और निराधार आरोप लगाने के लिए वैश्विक मंच का दुरुपयोग करने और उसे कमजोर करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना भी की। उनकी टिप्पणी आतंकवाद के पीड़ितों के संगठन नेटवर्क (VOTAN) के शुभारंभ पर आई, जिसका मकसद आतंकवाद के पीड़ितों और बचे लोगों को एक सुरक्षित स्थान प्रदान करना है। इसका उद्देश्य अधिवक्ताओं और शांति निर्माताओं के रूप में आवाज उठाना भी है। यह लॉन्च जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में एक पर्यटक स्थल पर छुट्टियां मना रहे 26 नागरिकों की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ।

ख्वाजा आसिफ के किस बयान से हुई पाकिस्तान की किरकिरी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद ख्वाजा आसिफ से स्काई न्यूज के एक पत्रकार ने आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा था कि हम पिछले तीन दशकों से अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं, जिसमें पश्चिम और ब्रिटेन भी शामिल हैं।

Pahalgam Attack: India Shreds Pakistan over Khwaja Asif Statement At UN Said Acts Of Terror Criminal, Unjustif
योजना पटेल - फोटो : ANI

वैश्विक समुदाय को मजबूत समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि ने पहलगाम हमले के मद्देनजर वैश्विक समुदाय को उनके मजबूत स्पष्ट समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शून्य सहिष्णुता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, 'पहलगाम आतंकवादी हमला 2008 में हुए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद से सबसे खतरनाक साजिशों में से एक है। दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत इस तरह के कृत्यों के पीड़ितों, उनके परिवारों और समाज पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभाव को पूरी तरह समझता है।'

'आतंकवाद के कृत्य आपराधिक और अनुचित'
उन्होंने हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निंदा को भी दोहराया और कहा कि आतंकवाद के कृत्य आपराधिक और अनुचित हैं, चाहे उनका उद्देश्य कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि हम दोहराते हैं कि आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। 

'वोटन' की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम
उन्होंने कहा कि 'वोटन' की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है जो आतंक के पीड़ितों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद के पीड़ितों के लिए एसोसिएशन की स्थापना इस संबंध में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पीड़ितों की सुनवाई और सहायता के लिए एक संरचित, सुरक्षित स्थान तैयार होगा। भारत का मानना है कि आतंकवाद के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि पीड़ित हमारे सामूहिक प्रयासों का केंद्र बने रहें, वोटन जैसी पहल आवश्यक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed