{"_id":"681145e0cac4bd770d0201d5","slug":"pahalgam-attack-britain-appeals-for-peace-amid-rising-tensions-between-india-and-pakistan-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: ब्रिटिश संसद में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, ब्रिटेन ने भारत-पाकिस्तान से की शांति की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pahalgam Attack: ब्रिटिश संसद में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, ब्रिटेन ने भारत-पाकिस्तान से की शांति की अपील
Wed, 30 Apr 2025 03:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:04 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले का मुद्दा मंगलवार को ब्रिटिश संसद में भी उठा। कई ब्रिटिश सांसदों ने इस हमले की निंदा की और ब्रिटिश सरकार से पूछा कि क्या ब्रिटेन इस हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत का समर्थन करेगा। इसके जवाब में ब्रिटिश सरकार ने भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमला (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले का मुद्दा मंगलवार को ब्रिटिश संसद- हाउस ऑफ कॉमन्स में भी उठा। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन सरकार ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने और बातचीत करने की अपील की।
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश कार्यालय मंत्री हामिश फाल्कन ने ब्रिटिश सिख लेबर सांसद गुरिंदर सिंह जोसन के प्रश्न का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या ब्रिटेन इस हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत का समर्थन करेगा। जवाब में फाल्कनर ने कहा कि वह 22 अप्रैल को जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले से बेहद दुखी हैं। ये हमला विनाशकारी था। उन्होंने कहा, 'हम सभी पक्षों, सभी समुदाय के नेताओं और इसमें शामिल सभी लोगों से क्षेत्र में तनाव के समय शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।'
विज्ञापन
ब्रिटेन में हो रहे प्रदर्शनों पर जताई चिंता
फाल्कनर ने आगे कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ब्रिटेन की सड़कों पर भी दिख रहा है, जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ मामलों में हिंसा या धमकी भरे व्यवहार भी सामने आए हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी अधिकारी द्वारा गला काटने की हरकत और लंदन में पाकिस्तान के उच्चायोग में खिड़कियां तोड़ने जैसी हरकतों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'हम उस वीडियो की रिपोर्ट से अवगत हैं जिसका उल्लेख मेरे माननीय मित्र ने किया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस जांच कर रही है, इसलिए मैं उस विशेष घटना पर कोई और टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन यह स्पष्ट रूप से चिंताजनक है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर की बात, पहलगाम हमले की निंदा की
अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए भारत का समर्थन करेंगे: फाल्कनर
मंत्री फाल्कनर ने आगे कहा कि हम वियना कन्वेंशन के तहत सभी दूतावासों और उच्चायोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसलिए भारत और पाकिस्तानी उच्चायोगों को ब्रिटेन की पूरी सुरक्षा दी जाएगी। फाल्कनर ने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए और हम ऐसा करने के में भारत का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि कश्मीर मुद्दे का स्थायी हल भारत और पाकिस्तान को मिलकर निकालना चाहिए, जिसमें कश्मीरी लोगों की इच्छा को भी महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कोई समाधान नहीं सुझाएगा, लेकिन दोनों देशों से सीधी बातचीत की अपील जरूर करेगा।
बॉब ब्लैकमैन ने पहलगाम हमले की निंदा की
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से अपील की कि वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत का पूर्ण समर्थन दे। उन्होंने संसद में अपने भाषण के दौरान कहा कि पहलगाम में हुआ हमला सुनियोजित और समन्वित था। ब्लैकमैन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अभी भी आतंकवादी ठिकाने सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: Pahalgam: भारत की कार्रवाई से खौफ में पाकिस्तान; इशाक डार बोले- सिंधु का जल 24 करोड़ लोगों के जीवन का सवाल
पर्यटकों पर जानबूझकर किया गया इस्लामी हमला: ब्लैकमैन
ब्लैकमैन ने आगे कहा कि इस हमले में जिन 26 लोगों की हत्या की गई, उनके सिर में गोली मारी गई थी। ये लोग या तो हिंदू थे या ईसाई, जो शांति से अपना काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों पर जानबूझकर इस्लामी हमला किया गया। ब्लैकमैन ने यह भी कहा कि आतंकवादी अच्छी तरह से हथियारों से लैस थे। उनके बीच अच्छा तालमेल था। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से पूछा कि क्या अब वह भारत को आतंकवादियों को पकड़ने और उनके समर्थकों को सजा दिलाने में पूरी तरह से समर्थन देगी? क्या सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के भारत के प्रयासों का साथ देगी?
संबंधित वीडियो