{"_id":"66ceb8663d531cd2f60616a0","slug":"over-24-000-indian-americans-sign-up-for-mega-community-event-in-ny-to-be-addressed-by-pm-modi-news-in-hindi-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अगले महीने न्यूयॉर्क में ग्रैंड कार्यक्रम, PM मोदी को सुनने के लिए आएंगे 24 हजार से अधिक भारतीय प्रवासी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अगले महीने न्यूयॉर्क में ग्रैंड कार्यक्रम, PM मोदी को सुनने के लिए आएंगे 24 हजार से अधिक भारतीय प्रवासी
Wed, 28 Aug 2024 11:12 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:12 AM IST
सार
22 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम का नाम 'मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टुगेदर' रखा गया है। यह कार्यक्रम नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम में आयोजित होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : X/BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करने वाले हैं। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 24 हजार से अधिक भारतीय प्रवासियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हॉल की क्षमता 15 हजार लोगों की
22 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम का नाम 'मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टुगेदर' रखा गया है जो नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम में आयोजित किया जाएगा। इस हॉल की क्षमता 15 हजार लोगों की है। मगर साफ है कि क्षमता से कई अधिक लोग यहां मौजूद रहने वाले हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को यहां उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
42 राज्यों से शामिल होंगे भारत
इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए (आईसीयू) ने मंगलवार को बताया कि 24 हजार से अधिक भारतीयों ने इस बड़े कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पंजीकरण 590 सामुदायिक संगठनों के माध्यम से आया है, जिनमें से सभी ने संयुक्त राज्य भर से 'वेलकम पार्टनर्स' के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका के कम से कम 42 राज्यों से भारतीय अमेरिकियों के इस इवेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी
कार्यक्रम के एक प्रमुख आयोजक ने कहा, 'हम चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग ले सकें। हम बैठने की व्यवस्था बढ़ाने का इंतजाम कर रहे हैं। 'मोदी और अमेरिका' कार्यक्रम भारतीय-अमेरिकी समुदाय की जुड़ी हुई संस्कृति का जश्न मनाने वाला एक समागम होगा। इस कार्यक्रम में व्यापार, विज्ञान, मनोरंजन और कला के क्षेत्र में प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन और प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी।'
बता दें, गैर-लाभकारी संगठन इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए (IACU) सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इंडो- अमेरिकन समुदाय के बीच समझ और एकता को बढ़ावा देता है।
2019 में 'हाउडी मोदी' को किया था संबोधित
इससे पहले साल 2019 में मोदी ने टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में मेगा सामुदायिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' को संबोधित किया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे थे। इस साल अमेरिका की उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब देश में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी कर सकते हैं संबोधित
वहीं इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की उच्च स्तरीय बैठक 24-30 सितंबर तक होगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सोमवार को जारी की गई वक्ताओं की सूची के मुताबिक भारत के राष्ट्र प्रमुख 26 सितंबर को उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने आखिरी बार सितंबर 2021 में वार्षिक उच्च स्तरीय यूएनजीए सत्र को संबोधित किया।