{"_id":"60400a6fac0e4a4eb8778aec","slug":"our-relationship-with-china-will-be-competitive-collaborative-and-and-adversarial-antony-blinken","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से हमारे रिश्ते सबसे बड़ी परीक्षा, उसकी ओर से पेश चुनौती अलग किस्म की: ब्लिंकेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से हमारे रिश्ते सबसे बड़ी परीक्षा, उसकी ओर से पेश चुनौती अलग किस्म की: ब्लिंकेन
Thu, 04 Mar 2021 03:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:45 AM IST
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकेन
- फोटो : https://twitter.com/ABlinken
चीन के मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि इस देश के साथ हमारे संबंध 21वीं सदी की सबसे बड़ा भूराजनीति परीक्षा होगी। कई देश हमें चुनौती दे रहे हैं, जैसे कि रूस, ईरान और उत्तर कोरिया। हमें यमन, इथोपिया और बर्मा में गंभीर संकटों का सामना करना है। लेकिन चीन की तरफ से पेश चुनौती अलग किस्म की है।
विज्ञापन
We'll manage biggest geopolitical test of 21st century,our relation with China. Many countries present us with challenges incl Russia, Iran, North Korea. There're serious crises we've to deal with in Yemen, Ethiopia& Burma. But challenge posed by China is different: US State Secy pic.twitter.com/2T2i3bYYtw
— ANI (@ANI) March 3, 2021
विज्ञापन
चीन एकमात्र ऐसा देश है जो आर्थिक, कूटनीतिक, सैन्य और तकनीकी ताकत के साथ सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों, मूल्यों, के लिए चुनौती पेश कर रहा है। इसलिए हमें ऐसा काम करना होगा जिसमें अमेरिकी मूल्यों की झलक नजर आती हो।
विज्ञापन
ब्लिंकेन ने कहा, चीन के साथ हमारे रिश्ते सहयोगी और विरोधात्मक दोनों तरह के हो सकते हैं। चीन के सामने हमें पूरी ताकत के साथ अपनी बात को रखना होगा।